लोकल फॉर वोकल के तहत आजीविका मिशन ने लगाया “आजीविका फ्रेश” मेला
मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के द्वारा स्थानीय मानस भवन दमोह में ज़िलें के सातो विकासखंड के चुनिंदा समूह के द्वारा अपने आजीविका उत्पाद के साथ आजीविका फ्रेश मेला में सहभागिता की गई भारत सरकार के द्वारा 17सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है इसी श्रृंखला के तहत आजीविका मिशन के द्वारा मेले का आयोजन किया गया इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि दमोह के विधायक और पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलेया के अलावा डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग, श्रीमति रंजीता गौरव पटैल अध्यक्ष जिला पंचायत श्याम शिवहरे अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी सभी अतिथि के रूप में मंचासीन रहे कार्यक्रम की शुरुआत सभी अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ शुरुआती दौर में आजीविका मिशन के जिला एवं विकासखंड अधिकारी कर्मचारीयों के द्वारा स्वागत किया गया इसके पश्चात प्रवीण फुलपगारे मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के द्वारा कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई इसके बाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जयंत मलैया के द्वारा महिलाओं में आ रहे सामाजिक बदलाव पर चर्चा करते हुए उन्हें विकसित भारत में सशक्त महिला बताया आजीविका मिशन की महिलाओं के द्वारा बने हुए उत्पादों की प्रशंसा की डॉ रामकृष्ण कुसमरिया ने कहा आज महिलाएं प्रदेश और देश के विभिन्न मोर्चो पर एक सशक्त नारी के रूप में कार्य कर रही हैं इस प्रकार के आयोजन से उन्हें रचनात्मक दिशा मिलती है रंजीता गौरव पटैल ने जिले में स्वयं सहायता समूह के द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया श्याम शिवहरे ने कहा भाजपा शासित सरकारे महिला हित के लिए लगातार काम कर रही हैं सेवा पखवाड़ा के माध्यम से भी जनता की सेवा करने का एक संकल्प है जिसे हम पूरा कर रहे हैं कलाकारों के द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए कार्यक्रम का मंच संचालन विपिन चौबे के द्वारा किया गया कार्यक्रम क़ो सफल बनाने में शैलेन्द्र श्रीवास्तव जिला परियोजना प्रबंधक के नेतृत्व में , दिग्विजय पटेल, सतीश शर्मा अरविंद चंदेल सभी जिला प्रबंधक़, राजेंद्र उपाध्याय, धर्मेंद्र मिश्रा, नज़ीब खान, अंकित खरे, सभी विकासखंड प्रबंधक़ अजय शुक्ला, दीपक सोनी, सुधीर सिंह, सिद्धांर्थ ताँबे,
