लखपति दीदी संवाद कार्यक्रम जबेरा में किया गया

0
Spread the love

जबेरा। मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के द्वारा आजीविका सभा कक्ष में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें शासकीय स्नातक महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती कमल चौरसिया की अध्यक्षता और बंटी दुबे मंडल अध्यक्ष जबेरा, सुनीला सोनी अध्यक्ष नोहेलश्वर सीएलएफ,नोहटा, साधना विश्वकर्मा सचिव विराट सी एल एफ शुचिता शर्मा उड़ान फाउंडेशन भोपाल मंचासीन रहें आजीविका मिशन परिवार और समूहों की दीदियो द्वारा अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेटकर कर सम्मानित किया गया इसके पूर्व माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया।

सभी मंचासीन अतिथियों ने लखपति दीदी बनने की कहानी सुनी और इसे महिला सशक्तिकरण का अनुपम उदाहरण बताया योगिता गोड़, संगीता गोड़ सुनीला सोनी वंदना मेहरा मीना ठाकुर क़ो सम्मानित किया गया इस अवसर पर मंच संचालक़ और आजीविका मिशन ब्लॉक प्रबंधक़ धर्मेन्द्र मिश्रा ने लखपति दीदी संवाद कार्यक्रम पर चर्चा करते हुए बताया की जिस समूहों की दीदियो ने अच्छा कार्य किया है उनकी कहानी आज उन्हें सुनानी है जिससे अन्य समूहों की महिलाए प्रेरित होकर बैंक ऋण लेकर आजीविका गतिविधि कर लखपति दीदी बन सके इस अवसर पर बंटी दुबे ने समूहों क़ो राष्ट्रीय सहायता समूह बताते हुए उनके कार्यों की प्रशंसा की और सभी दीदियो से अपना सामाजिक आर्थिक स्तर ऊंचा करने के लिए प्रेरणा लेने की बात कही सुनील सोनी ने आजीविका मिशन के सहयोग से सफलता की कहानी बताई डॉ कमल चौरसिया ने महिलाओं के लिए आजीविका मिशन क़ो उचित मंच बताया जहाँ महिलाए अपना सामाजिक और आर्थिक विकास कर सकती है लखपति दीदी बनने से एक प्रेरणा और आत्मविश्वास बढ़ता है लोक अधिकार केंद्र की समता समन्वयक मीना ठाकुर ने केंद्र के बारे में विस्तार से बताया जहां जरूरतमंद महिलाओं की समस्याओं का निराकरण किया जाता है कार्यक्रम का निर्धारण राज्य इकाई के द्वारा किया गया कार्यक्रम को सफल बनाने में अजय शुक्ला हृदय सिंह ठाकुर दीपक सोनी अभिषेक कोष्टा का सराहनीय योगदान रहा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ कमल चौरसिया के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी समूह की महिलाओं को लखपति शपथ दिलाई गई संता सखी पार्वती यादव का भी योगदान रहा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *