ग्राम पंचायत दुगानी में एक बगियां मां के नाम परियोजना का हुआ शुभारंभ
जबेरा। जिला कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर, जिला पंचायत सीईओ प्रवीण फुलपगारे के मार्गदर्शन में राज्य शासन द्वारा प्राप्त निर्देश अनुसार जबेरा जनपद सीईओ डॉ रामेश्वर पटेल द्वारा जबेरा जनपद की ग्राम पंचायत दुगानी में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं ग्राम वासियों की उपस्थिति में एक बगियां मां के नाम परियोजना का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में एपीओ मनरेगा पुष्पेंद्र पटेल द्वारा उपस्थित सभी लोगों को एक बगिया मां के नाम परियोजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। वहीं सहायक यंत्री शिवाजी गौड़ द्वारा उपस्थित जनसमुदाय को तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य नागरिकों द्वारा सरस्वती समूह दुगानी के सदस्य सुधारानी मोहन सींग के खेत पर वृक्षा रोपण किया गया। साथ ही ग्राम पंचायत दुगानी में उपस्थित अतिथियों द्वारा आदि सेवा केंद्र दुगानी का शुभारंभ भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि रूपेश सेन, मंडल अध्यक्ष बंटी दुबे, जिला मंत्री रानू नामदेव, नीरज जायसवाल, सरपंच श्रीमती साधना गौड़, सचिव विजय कुमार जैन, पूर्व सरपंच माधव सिंह, भारत सिंह, संजीत कुमार साहू, सहायक यंत्री शिवाजी गौड़, एपीओ पुष्पेंद्र पटेल, ब्लॉक समन्वयक एसबीएम धर्मेंद्र रजक, ब्लॉक समन्वयक सामाजिक अंकेक्षण पदम सिंह, मुन्ना सिंह, मोहन सिंह, जवाहर धनगर, जगत सिंह, भारत सिंह, राजेश सिंह, उपसरपंच सावित्रीबाई, हरिबाई, कृषि सखी अर्चना गौड़, सुधारानी, रुक्मणी कृषि सखी, रोजगार सहायक रंजीत साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जनों की उपस्थिति रही।
