चंडी चौपरा में महिलाओं के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का होगा आयोजन
जबेरा।म.प्र. डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत “हौसलों की उड़ान नई चेतना 4.0” कार्यक्रम के अंतर्गत, ग्राम पंचायत चंडी चौपरा, जिला-दमोह में महिलाओं के लिए एक दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है. यह शिविर 19 जनवरी 2026, सोमवार को दोपहर 12 बजे से शाम 04 बजे तक ग्राम पंचायत भवन में आयोजित होगा.इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और आवश्यक स्वास्थ्य लाभ प्रदान करना है।

शिविर में स्वास्थ्य विभाग और मेला बाल विकास का सहयोग रहेगा.कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत चंडी चौपरा की सरपंच लक्ष्मी देवेन्द्र सिंह लोधी करेंगी. मुख्य अतिथि के रूप में जनपद सदस्य गुड्डीबाई इन्द्रजीत ठाकुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष जबेरा बंटी दुबे और वरिष्ठ भाजपा नेता कमल सिंघई उपस्थित रहेंगे. विशिष्ट अतिथियों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जबेरा के मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी. के. राय शामिल होंगे.वीर शिवाजी CLF बम्हौरी की अध्यक्षा विद्या राय और आजीविका मिशन जबेरा के ब्लाक प्रबंधक श्री धर्मेन्द्र मिश्रा ने सभी महिलाओं से अनुरोध किया है कि वे इस स्वास्थ्य शिविर में पधारकर स्वास्थ्य लाभ लें।
