जबलपुर-भोपाल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, हाइवा गिरने से कार चकनाचूर, बाइक भी दबी

0
Spread the love

जबलपुर-भोपाल नेशनल हाईवे (NH-45) पर मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। ब्रिज के नीचे सर्विस रोड से गुजर रही एक कार पर अचानक हाइवा गिर पड़ा। इस दर्दनाक दुर्घटना में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5–6 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।यह हादसा शहपुरा थाना क्षेत्र में हुआ, जहां हाइवा के गिरते ही कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। दुर्घटना की चपेट में एक बाइक भी आ गई, जो हाइवा के नीचे दब गई।सूचना मिलते ही शहपुरा पुलिस और स्थानीय रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद फंसे लोगों को बाहर निकाला गया और एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिनका इलाज जारी है।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को नियंत्रित किया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर तकनीकी खामी या लापरवाही की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *