पशुपालन एवं पशु कल्याण जागरूकता माह अंतर्गत वर्चुअल जागरूकता कार्यक्रम का सजीव प्रसारण
Oplus_131072
पशुपालन एवं पशु कल्याण जागरूकता माह के अवसर पर भारत सरकार द्वारा आयोजित वर्चुअल (आभासी) जागरूकता कार्यक्रम का सजीव प्रसारण उमरिया जिले के करकेली विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत अखडार एवं मानपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत पनपथा तथा गुडगुड़ी में किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत सरकार के मत्स्य पालन, पशुपालन एवं दुग्ध उत्पादन मंत्रालय एवं पंचायती राज मंत्रालय के माननीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एस. पी. सिंह बघेल रहे।
सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) के माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम में सीएससी संचालक ओमप्रकाश मिश्रा, गौरव ताम्रकार एवं राहुल कुशवाहा द्वारा ग्रामीणों एवं किसानों को वर्चुअली जोड़ा गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों एवं पशुपालकों ने सहभागिता कर लाइव प्रसारण देखा।
वर्चुअल जागरूकता कार्यक्रम के दौरान माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एस. पी. सिंह बघेल ने पशुपालकों को पशुओं के स्वास्थ्य, संतुलित आहार, समय पर टीकाकरण एवं पशुपालन से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की। उन्होंने डिजिटल माध्यमों के माध्यम से पशु कल्याण एवं पशुपालकों की आय वृद्धि पर विशेष बल दिया।
कॉमन सर्विस सेंटर्स के माध्यम से किसान एवं पशुपालक कार्यक्रम से जुड़े, जहां उन्हें पशु स्वास्थ्य सेवाओं एवं सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया से अवगत कराया गया।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सरपंच, पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सहायक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
