किशोरी बालिकाओं ने समझी, स्वस्थ और सुरक्षित भोजन की महत्वता

0
Spread the love

गीत नाटक दल द्वारा कुपोषण के बचाव पर दी गई गीतों की प्रस्तुति,दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का हुआ समापन

केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के क्षेत्रीय कार्यालय जबलपुर , जिला प्रशासन व महिला व बाल विकास विभाग दमोह के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित 8 वें राष्ट्रीय पोषण मास अंतर्गत सही पोषण देश रोशन विषय पर दमोह के मानस भवन सभागार में आयोजित चित्र प्रदर्शनी के अंतिम दिन के प्रथम चरण में किशोरी बालिकाओं व माताओं ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर मेरी पोषण की कहानी को चित्रों के माध्यम से जाना, तदोपरान्त किशोरी बालिकाओं व महिलाओं को लेकर हर घर पोषण त्योहार विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई, संगोष्ठी में प्रमुख वक्ता के रूप में सहायक संचालक महिला व बाल विकास श्री संजीव शर्मा, परियोजना अधिकारी आई सी डी एस श्रीमति सुलेखा ठाकुर, एन आर एल एम के प्रबंधक श्री दिग्विजय सिंह पटेल ने भाग लिया, इस दौरान सभी वक्ताओं ने प्रत्येक घरों में उपलब्ध सामग्री से पौष्टिक आहार बना कर रोजाना अपने भोजन में शामिल करने की अपील की, उन्होंने बालिकाओं से कहा कि अनीमिया तथा लौह तत्वों की कमी से बचे रहना होगा । इस अवसर पर प्रश्नोत्तरी भी की गई, जिसमें सही उत्तर देने वाले प्रतिभागियों को तुरंत पुरस्कार प्रदान किए गए । इसके बाद पोषण का संदेश देने हेतु बालिकाओं को लेकर रैली निकाली गई, सुपोषित भारत सशक्त भारत, सही पोषण देश रोशन, स्वस्थ नारी सशक्त परिवार आदि नारों का उदघोष करते हुए जनमानस को संदेश दिया । इसके पूर्व महिलाओं की पौष्टिक व्यंजन व रंगोली स्पर्धा आयोजित की गई । गीत व नाटक दल के कलाकारों ने कुपोषण के बचाव पर गीतों के माध्यम से संदेश दिया । कार्यक्रम के अंतिम चरण में आयोजित समापन समारोह व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में महिला व बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री जे पी वर्मा ने उपस्थिति प्रदान की, वहीं इस अवसर पर जिला उपभोक्ता फोरम के सदस्य श्री चंद्रशेखर राय व श्री नितिन अग्रवाल भी उपस्थित रहे। समापन समारोह में अतिथियों द्वारा आयोजन की प्रशंसा करते हुए आयोजित चित्र प्रदर्शनी में बताई गई जानकारी को आत्मसात् करने हेतु कहा। इसके बाद विविध स्पर्धाओं के प्रथम तीन विजेताओं को विभाग की ओर से अतिथियों के हाथों पुरस्कार प्रदान किए गए । आभार प्रदर्शन के साथ हीं कार्यक्रम संपन्न हुआ ।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *