हौसले की उड़ान अभियान के तहत समूहों की महिलाओ ने मनाया तिल एवं पतंग उत्सव

0
Spread the love

जबेरा। मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के राज्य के निर्देशानुसार हौसले की उड़ान अभियान के तहत ग्राम हरदुआ खुर्द में तिल एवं पतंग उत्सव आयोजित किया गया जिसमे रोशनी ग्राम संगठन के द्वारा सभी समूहों की महिलाओ एक जगह पर एकत्रित कर उन्हें ब्लॉक प्रबंधक धर्मेन्द्र मिश्रा के द्वारा उत्सव के पीछे छिपी भावनाओं के बारे में बताया की तिल महोत्सव का उद्देश्य है की हमारी सभी दिदिया एक साथ एक जगह बैठकर भोजन करे जिससे आपसी प्रेम और भाईचारा बढ़े और समूहों के कार्यों अनुभवो का आदान प्रदान हो लोक सेवा केंद्र की समता समन्वयक मीना ठाकुर ने सभी दीदियो क़ो पतंग का वितरण किया अजय शुक्ला, हिरदेश सिँह ठाकुर, दीपक सोनी अभिषेक कोष्टा सभी सहायक विकासखंड प्रबंधक ने सभी दीदियो का उत्साहवर्धन किया जिससे उनकी परिकल्पनाये साकार रूप लें सके और समूहों के माध्यम से उनका आर्थिक सशक्तिकरण हो सके और वह आगे बढ़ सके बैंक सखी वंदना मेहरा ने ऋण लेने की प्रक्रिया और वापिसी की बात बताई जिससे कोई भी समूह एनपीए न हो सके इसके बाद समूहों की महिलाओ ने स्वच्छंद आकाश में अपने विचारों के अनुरूप पतंग उड़ाई जिससे उन्हें बहुत ख़ुशी हुई क्योंकि जीवन में पहली बार पतंग उडाने का अवसर मिला उनके चेहरे की मुस्कान देखते ही बन रही थी उल्लेखनीय है की हौसले की उड़ान के तहत पूरे प्रदेश में तीन कार्यक्रम एक साथ आयोजित किये जा रहें जिसमे लखपति दीदी संवाद, तिल एवं पतंग महोत्सव और महिलाओ के बेहतर स्वास्थ्य के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जायेगा कार्यक्रम में कल्पना मेहरा, प्रभा मेहरा, नीलू घोषी सीमा,ज्ञान बाई, सुधा आशा बाई केसर रानी ललिता राम मेहरा सुहाग रानी केसर रानी राम रती अर्चना मेहरा गुलाब भाई सीता मेहरा आदि समूहों की महिलाए उपस्थित रही

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *