मिजोरम देश का पहला पूर्ण साक्षर बना,राज्य को एक प्रमाण पत्र सौंपा गया

देश को पूर्ण साक्षर बनाने की मुहिम में पूर्वोत्तर से मिजोरम देश का पहला पूर्ण साक्षर बन गया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने कल यानी मंगलवार को इसका ऐलान किया है और इसे लेकर राज्य को एक प्रमाण पत्र भी सौंपा है।
उल्लास नाम से चलाया गया साक्षरता मिशनशिक्षा मंत्रालय के मुताबिक 2011 में हुई जनगणना में देश की साक्षरता दर 79.04 प्रतिशत थी।
हालांकि इस लक्ष्य का हासिल करने की धीमी रफ्तार को देखते हुए मंत्रालय ने वर्ष जुलाई 2023 में उल्लास नाम से एक नव साक्षरता मिशन कार्यक्रम का ऐलान किया था। जिसमें जहां साक्षरता के नए मानक तय किए गए, वहीं राज्यों को इस मुहिम में तेजी से आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित भी किया गया।
बता दें कि, इससे पहले केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख भी 2024 में पूर्ण साक्षरता लक्ष्य को हासिल कर चुका है। नव साक्षरता मिशन के तहत 97 प्रतिशत साक्षरता हासिल करने पर किसी भी राज्य को पूर्ण साक्षर घोषित कर दिया जाता है।
1 thought on “मिजोरम देश का पहला पूर्ण साक्षर बना,राज्य को एक प्रमाण पत्र सौंपा गया”