घटिया सड़क निर्माण और लापरवाही के मामले में प्रभारी उपयंत्री पी. एडूकोण्डलू/लक्ष्मैया को पद से हटाया

0
Spread the love

निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने एक आदेश जारी करते हुए बताया कि अमखेरा और आस-पास के क्षेत्रों में घटिया सड़क निर्माण और लापरवाही के मामले में सख्त कदम उठाते हुए प्रभारी उपयंत्री पी. एडूकोण्डलू/लक्ष्मैया को पद से पृथक कर दिया है। उन्होंने बताया कि संभाग क्र. 15 के अंतर्गत वार्ड क्र. 74 अमखेरा, खजरी खिरिया मुख्य मार्ग से कुदवारी बस्ती, ओमकार नगर, जागृति नगर में सीमेंट कांक्रीट सड़क का निर्माण कराया जा रहा था। निरीक्षण के दौरान कार्य गुणवत्ताहीन पाया गया। मौके के पर्यवेक्षण अधिकारी होने के बावजूद अधिकारी द्वारा निरीक्षण के दौरान सही अभिमत न देने और कार्य को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने हेतु ठोस प्रयास न करने पर जवाब तलब किया गया था। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने संतोषजनक उत्तर न मिलने के बाद कार्रवाई करते हुए पी. एडूकोण्डल/लक्षमैया को प्रभारी उपयंत्री के कार्यवाहक प्रभार से तत्काल प्रभाव से पृथक कर दिया है। उन्हें उनके मूल पद नाकेदार पर पदस्थ करते हुए मुख्यालय राजस्व विभाग नियत किया गया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *