जनेकृविवि में कृषि स्नातक एवं स्नातकोत्तर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण, 259 सीटों पर एडमीशन हुए
जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर के कुलपति डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा की प्रेरणा से एवं अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय, जबलपुर डॉ. अल्पना सिंह के मार्गदर्शन में जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर के कृषि महाविद्यालय के अधीन बीएसएसी स्नातक और एमएससी स्नातकोत्तर हेतु कृषि आधारित पाठ्यक्रम के मैरिट के आधार पर छात्रों को प्रवेश के लिये प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। कमेटी के सदस्य श्री वीरेन्द्र पटेल ने प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी देते हुये बताया कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं शुल्क भुगतान की प्रकिया और दस्तावेजों का सत्यापन के बाद सभी चरणों की बीएससी की 114 सीटो में से 106 सीटो पर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। जबकि एमएससी की 254 सीटो में से 153 सीटों में एडमीशन की प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। जबिक पीएचडी 2026-27 में प्रवेश हेतु 8 अक्टूबर तक प्रक्रिया जारी है।गौरतलब है कि जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत सभी कृषि महाविद्यालयों, कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय, जबलपुर, सहित अन्य में कृषि स्नातक स्तर के प्रवेश हेतु दस्तावेज सत्यापन का कार्य एवं प्रवेश प्रकिया पूर्ण हो चुकी है।एडमीशन कमेटी में डॉ. ज्ञानेन्द्र तिवारी, डॉ. एच.के. राय, डॉ. परवेज राजन, डॉ. आराधना, श्री राजेश श्रोती, श्री वीरेन्द्र पटेल और श्री राम प्रकाश पटेल, श्री लक्ष्मी नारायण पटेल, श्री वृंदावन कुशवाहा, श्री ब्रजेन्द्र कुशवाहा सहित अन्य का विशेष योगदान है।
