जनेकृविवि के इमलिया फॉर्म में वानिकी विभाग द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम
देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर के इमलिया फार्म, वानिकी विभाग, कृषि महाविद्यालय द्वारा वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन कुलपति डॉ पीके मिश्रा के मुख्यआतिथ्य में एवं अधिष्ठाता डॉ अल्पना सिंह के मार्गदर्शन में तिलहनी वृक्ष परियोजना के अंतर्गत आयोजित किया गया इस दौरान कुलपति डॉ पीके मिश्रा ने कार्यक्रम में नीम के पौधों का रोपण कर अपने उद्बोधन में कहा कि नीम एक महत्वपूर्ण तिलहनी वृक्ष है जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ ग्रामीण आजीविका एवं आर्थिक सशक्तिकरण को भी बढ़ावा दिया जा सकता है कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ तिलहनी वृक्षों के माध्यम से हरित आवरण बढ़ाने, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा ग्रामीण क्षेत्रों में आय के अतिरिक्त स्रोत विकसित करने को प्रोत्साहित करना है इस अवसर पर इस अवसर पर संचालक विस्तार सेवाएं डॉ. टी.आर. शर्मा, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. अमित शर्मा, वानिकी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. ए.के. खरे, डॉ. दीपक राठी, विभागाध्यक्ष, कृषि अर्थशास्त्र, तथा डॉ. वी.के. गर्ग, विभागाध्यक्ष, कीट विज्ञान, डॉ. सोमनाथ सरवदे (परियोजना प्रमुख) , डॉ यशपाल सिंह, डॉ अमित झा, डॉ डीके सिंह, डॉ आरपी सिंह, डॉ राहुल सिंह डोंगरे, डॉ आरपी साहू सहित विश्वविद्यालय के अधिकारी, वैज्ञानिक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
