जनेकृविवि परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम संपन्न
जबलपुर चेप्टर ऑफ इण्डियन सोसायटी ऑफ स्वॉइल साइंस एवं मृदा विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वाधान में जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर परिसर में पौधरोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न इंकाईयों में पौधरोपण कर पर्यावरण के संरक्षण संवर्धन हेतु जागरूक किया गया। चेप्टर के अध्यक्ष डॉ. ब्रजेश दीक्षित ने कहा कि वृक्ष हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है। स्वच्छ पर्यावरण और पृथ्वी पर पर्यावरण संतुलन हेतु पौधरोपण अतिआवश्यक है। आपने पौधरोपण कर पौधों को लगाने के साथ-साथ उनकी रक्षा करने का संकल्प भी लिया।इण्डियन सोसायटी ऑफ स्वॉइल साइंस के राष्ट्रीय काउंसलर डॉ. बी.एस. द्विवेदी ने कहा कि पेड़ पौधे इस धरा के अनमोल आभूषण होते हैं, पर्यावरण को प्रदूषण से रोकना है तो पौधरोपण अतिआवश्यक है। आपने कहा कि पेड़ पौधे लगाकर उनके लालन पालन करने हेतु नागरिकों को प्रेरित किया जाए। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सोसायटी के सदस्यों ने उत्साह के साथ पौधरोपण किया और पर्यावरण संरक्षण संवर्धन हेतु युवाओं को जागरूक किया गया।इस अवसर पर डॉ. ऋषिकेश ठाकुर, डॉ. अनिल मिश्रा, डॉ. ए.एन. गौतम, डॉ. किरण पटेल सहित अधिकारी, कर्मचारी और चेप्टर के सदस्य एवं मृदा विज्ञान विज्ञान विभाग के छात्र-छात्राएं बडी संख्या में उपस्थित रहे।
