जनेकृविवि के कुलसचिव का प्रभार श्रीमति रचना शर्मा को सौंपा गया
किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग, मध्यप्रदेश के अंतर्गत उर्वरक गुण नियंत्रण प्रयोगशाला, जबलपुर में कार्यरत श्रीमति रचना शर्मा, को पदोन्नति उपरांत जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर का कुलसचिव बनाया गया है। आप जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय से बीएससी एवं एमएससी की शिक्षा प्राप्त की हैं। आपने विश्वविद्यालय की विभिन्न समस्याओं एवं अधिकारी, कर्मचारियों की समस्याओं को ईमानदारी पूर्वक त्वरित निदान करने की बात कही है।श्रीमति रचना शर्मा को कुलसचिव बनाये जाने पर कुलपति डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा, अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉ. धीरेन्द्र खरे, अधिष्ठाता उद्यानिकी संकाय डॉ. स्वाती बारचे, अधिष्ठाता कृषि अभियांत्रिकी संकाय डॉ. एस. के. प्यासी, संचालक अनुसंधान सेवाएं डॉ. ए.के. जैन, संचालक विस्तार सेवाएं डॉ. टी. आर. शर्मा, संचालक शिक्षण डॉ. अभिषेक शुक्ला, संचालक प्रक्षेत्र डॉ. विजय यादव, अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय, जबलपुर डॉ. अल्पना सिंह, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. अमित कुमार शर्मा, तकनीकी अधिकारी इजी. एस. के. जैन, सुरक्षा अधिकारी डॉ. वाय.एम. शर्मा सहित विश्वविद्यालय के विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक, वैज्ञानिक एवं कर्मचारियों ने शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की है।
