कृषि अभियांत्रिकी कॉलेज में शैक्षणिक सफलता के लिए विशेष व्याख्यान का आयोजन

0
Spread the love

जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर के कुलपति डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा की प्रेरणा से कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय में दीक्षारंभ समारोह 2026-27 के अंतर्गत शुक्रवार को विशेष व्याख्यान का आयोजन अधिष्ठाता कृषि अभियांत्रिकी संकाय डॉ. एस.के. प्यासी की अध्यक्षत में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को परफार्मेस मैनेजमेंट फॉर एकेडमिक सक्सेस (Performance Management for Academic Success) विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इस विशेष व्याख्यान में भोपाल के इंजीनियर योगेंद्र बाबू शर्मा ने मुख्य वक्ता के रूप में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।

व्याख्यान का उद्देश्य नव प्रवेशित विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक प्रदर्शन, समय प्रबंधन, लक्ष्य निर्धारण तथा सफलता के लिए प्रभावी कार्यप्रणाली से परिचित कराना था। दीक्षारंभ कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं व्यक्तित्व विकास से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अधिष्ठाता कृषि अभियांत्रिकी संकाय डॉ. एस. के. प्यासी ने इस विशेष व्याख्यान में विभिन्न बिंदुओं और इसकी महत्ता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्ण ढंग से भाग लिया।कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन डॉ. आर.एन. श्रीवास्तव द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. एस.के. शर्मा, डॉ. अजय कुमार गुप्ता, डॉ. यज्ञेश नारायण श्रीवास्तव, डॉ. दीपक पटले, डॉ. महेंद्र डहेरिया, डॉ. आराधना पटेल सहित प्राध्यापक, वैज्ञानिक एवं कर्मचारी व विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *