भाजपा महानगर के 6 जिला पदाधिकारी घोषित,रवि शर्मा बने जिला मीडिया प्रभारी

0
Spread the love

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल की सहमति से भाजपा जबलपुर महानगर अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर ने भाजपा जबलपुर महानगर के शेष 6 पदाधिकारीयों की नियुक्ति की है।

जैसा कि प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्रीकान्त साहू भाजपा मप्र ने जानकारी दी। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर द्वारा की गई नियुक्तियो में रवि शर्मा को जिला मीडिया प्रभारी, नरेश चौधरी को सह मीडिया प्रभारी, सुंदर अग्रवाल की जिला प्रवक्ता, अनिल सिंह चौहान को जिला प्रचार मंत्री, राजेश रोहरा को कार्यालय प्रभारी एवं राहुल तिवारी को सह कार्यालय प्रभारी बनाया गया है।उल्लेखनीय है रवि शर्मा इसके पूर्व जिला सह मीडिया प्रभारी के दायित्व में थे, उनके अनुभव एवं कार्यकुशलता के दृष्टिगत उन्हें जिला मीडिया प्रभारी बनाया गया है साथ ही संगठन के कार्यों को गति देने अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।जबलपुर महानगर के नवनियुक्त पदाधिकारियों को लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह, राज्य सभा सांसद श्रीमती सुमित्रा वाल्मीकि, सांसद श्री आशीष दुबे, भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री अखिलेश जैन, जिला अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर, विधायक श्री श्री अशोक रोहाणी, श्री अभिलाष पांडे, महापौर श्री जगत बहादुर सिंह अन्नू, जेडीए अध्यक्ष श्री संदीप जैन, नगर निगम अध्यक्ष श्री रिकुंज विज, जेडीए उपाध्यक्ष श्री प्रशांत केसरवानी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्रीकान्त साहू, प्रदेश प्रवक्ता डॉ वाणी अहलुवालिया के साथ जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओ ने शुभकामनायें देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *