343 पाव अवैध देशी शराब जप्त,आरोपी फरार

0
Spread the love

थाना ग्वारीघाट की टीम द्वारा 343 पाव देशी शराब जप्त की गई है। थाना प्रभारी ग्वारीघाट कन्हैया बघेल ने बताया कि दिनांक 5-8-26 की रात्रि विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि शिब्बू गोस्वामी नाम का व्यक्ति अपने घर भीमनगर पानी की टंकी के नीचे अवैध रूप से शराब का भंडारण कर बेचने की फिराक में है, सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई जहां मुखबिर के बतायेनुसार सिब्बू गोस्वामी 2 बोरियां रखे बैठे दिखा जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसका पीछा किया गया, शिब्बू झाड़ियों का फायदा उठाकर भाग गया। मौके पर रखीं दोनों बोरियों को चैक करने पर कुल 343 पाव देशी शराब कीमती लगभग 38 हजार 400 रूपये की रखी मिली, शराब जप्त करते हुये फरार आरोपी शिब्बू गोस्वामी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *