विश्व की सबसे बड़ी संस्कार कांवड़ यात्रा में 1.5 लाख से अधिक शामिल हुए कांवडिए

0
Spread the love

इतनी बड़ी संस्कार कांवड़ यात्रा मैने कभी नहीं देखी : मुख्यमंत्री डाॅं. मोहन यादव

पूज्य अवधूत दादा गुरु के पावन सानिध्य, मुख्यमंत्री डाॅं. मोहदन यादव जी के मुख्य आतिथ्य, मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटैल के विशिष्ट आतिथ्य एवं संस्कारधानी के प्रथम नागरिकों महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू के संरक्षण में नर्मदा मिशन संस्था द्वारा आयोजित विश्वस्तरीय ऐतिहासिक संस्कार कांवड़ यात्रा पूरे उत्साह, भक्ति और अभूतपूर्व जनसैलाब के साथ संपन्न हुई। भक्ति और पर्यावरण संरक्षण के अनूठे संगम के रूप में प्रसिद्ध यह यात्रा वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हो चुकी है। शिव यादव के संयोजन और नीलेश रावल की अध्यक्षता में आयोजित इस संस्कार कांवड़ यात्रा में इस वर्ष 1.5 लाख से अधिक कांवड़ियों ने 35 किलोमीटर का लंबा मार्ग झूमते, नाचते और बम भोले के जयघोष के साथ तय किया। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया और कहा कि “समस्त कांवड़िये हमारे देवी-देवता तुल्य हैं।” उन्होंने पूज्य दादा गुरु जी से आशीर्वाद प्राप्त किया, स्वयं कांवड़ उठाकर यात्रा में शामिल हुए और डमरू भी बजाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इतनी भव्य और विशाल कांवड़ यात्रा उन्होंने अपने जीवन में पहले कभी नहीं देखी।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल एवं महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण का संरक्षण है। दादा गुरु के पावन सानिध्य में प्रत्येक कांवड़िये ने अपनी कांवड़ के एक छोर पर मां नर्मदा का पवित्र जल और दूसरे छोर पर पौधा धारण कर पर्यावरण का अलख जगाया। उन्होंने बताया कि मार्ग में जगह-जगह कांवड़ियों का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। यात्रा के दौरान धार्मिक और सांस्कृतिक चेतना जगाती सैंकड़ों मनमोहक झांकियां शामिल रहीं। नगर निगम की प्रतिबद्धता के कारण 35 कि.मी. लंबे यात्रा मार्ग को यात्रा समाप्त होने के मात्र 1 घंटे के भीतर पूरी तरह साफ, स्वच्छ और सुंदर बना दिया गया।यह भव्य आयोजन मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल के विशिष्ट आतिथ्य, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू के संरक्षण, शिव यादव के संयोजन और नीलेश रावल की अध्यक्षता में नर्मदा मिशन संस्था द्वारा संपन्न हुआ। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने कहा कि संस्कारधानी जबलपुर अब अपनी सांस्कृतिक और धार्मिक चेतना के बल पर वास्तव में धर्मधानी के रूप में स्थापित हो चुकी है। शांति और अनुशासन के लिए मिशाल बनी चुकी है संस्कारधानी की संस्कार कांवड़ यात्रा।इस अवसर पर केन्ट विधानसभा क्षेत्र के विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी, पनागर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुशील तिवारी इन्दू भईया, उत्तर मध्य विधानसभा क्षेत्र के विधायक डाॅं. अभिलाष पाण्डेय, बरगी विधानसभा क्षेत्र के विधायक नीरज सिंह, महानगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज, ग्रामीण अध्यक्ष राजकुमार पटैल, के साथ कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय, निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार एवं प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। संस्कारधानी के सभी देवतुल्य नागरिकों, नगर निगम, पुलिस प्रशासन और अन्य शासकीय व अशासकीय विभागों के इस उत्कृष्ट सहयोग के लिए महापौर एवं आयोजकों द्वारा सभी का विशेष आभार व्यक्त किया गया।़उल्लेखनीय है कि महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ एवं निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के मार्गदशर्न में संस्कार कांवड़ यात्रा को सुगमता पूर्वक सम्पन्न कराने के लिए बड़े पैमाने पर नगर निगम द्वारा तैयारियाॅं की गयी थी, जिसके तहत् गौरीघाट से लेकर कांवड़ यात्रा के अंतिम छोर तक साफ-सफाई, पेयजल, स्वागत सत्कार मंचों को लगाने के साथ सुरक्षित मार्ग की तैयारियाॅं कराई गयी, जिसके कारण विश्व की सबसे बड़ी संस्कार कांवड़ यात्रा सफलता पूर्वक सम्पन्न हुई।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *