बीएसी एवं जनशिक्षकों की काउंसलिंग शांतिपूर्ण संपन्न

0
Spread the love

जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केंद्र योगेश शर्मा ने बताया कि राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देश अनुसार जिले में रिक्त बीएसी एवं जनशिक्षकों के पदों के लिए आज जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में काउंसलिंग आयोजित की गई. काउंसलिंग हेतु चयन समिति में कलेक्टर जबलपुर द्वारा नामित प्रतिनिधि मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, जिला शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य डाइट, सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग, जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केंद्र, सहायक परियोजना समन्वयक अकादमिक जिला शिक्षा केंद्र सम्मिलित रहे. जिले में रिक्त बीएसी एवं जनशिक्षकों के 66 पदों के लिए कुल 65 आवेदन आए थे. इनमें से रिक्त बीएसी के 26 रिक्त पदों में से काउंसलिंग के माध्यम से पात्र 15 शिक्षकों ने बीएसी के रिक्त स्थानों का चयन किया. इसी प्रकार जनशिक्षकों के रिक्त 40 पदों में से काउंसलिंग के माध्यम से 17 पात्रशिक्षकों ने जनशिक्षकों के रिक्त स्थान का चयन किया. इस प्रकार जिले में बीएसी एवं जनशिक्षकों के रिक्त कुल 66 पदों में से काउंसलिंग के माध्यम से पात्र 32 शिक्षकों ने बीएसी एवं जनशिक्षकों के रिक्त स्थानों का चयन किया. राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देश अनुसार प्रति विकासखंड विषयवार 5 बीएसी एवं प्रति जनशिक्षा केंद्र 2 जनशिक्षकों के पद निर्धारित है. इन पदों के लिए आवश्यक अर्हता उच्च श्रेणी शिक्षक या माध्यमिक शिक्षक होना, संबंधित की आयु 52 वर्ष से अधिक न होना, संबंधित के विरुद्ध विभागीय जांच, आपराधिक प्रकरण एवं लंबे समय तक अनुपस्थित रहने की शिकायत न होना आवश्यक है. शेष रिक्त रह गए पदों हेतु पात्र शिक्षकों के लिए पुनः काउंसलिंग कराई जाएगी जिसकी सूचना पृथक से दी जाएगी. काउंसलिंग के दौरान अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी पीएल यादव, डीपीसी योगेश शर्मा,सहायक आयुक्त वंदना गुप्ता, प्राचार्य डाइट सुनील शर्मा, प्राचार्य आभा वानखेडे,एपीसी राजेश तिवारी, जिला प्रोग्रामर पारुल राय उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *