समीर दीक्षित बने भाजपा दिव्यांगजन कल्याण प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल की सहमति से भाजपा दिव्यांग जन कल्याण प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक संदीप रजक ने प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की है।
श्रीकान्त साहू प्रदेश सह मीडिया प्रभारी ने बताया कि,भाजपा दिव्यांग जन कल्याण प्रकोष्ठ में जबलपुर से समीर दीक्षित को प्रदेश सह संयोजक नियुक्त किया गया है।

समीर दीक्षित की नियुक्ति पर लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह, राज्य सभा सांसद श्रीमती सुमित्रा वाल्मीकि, सांसद श्री आशीष दुबे, भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री अखिलेश जैन, जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, विधायक श्री अशोक रोहाणी, अभिलाष पांडे, महापौर श्री जगत बहादुर सिंह अन्नू, जेडीए अध्यक्ष श्री संदीप जैन, नगर निगम अध्यक्ष श्री रिकुंज विज, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्रीकान्त साहू के साथ जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओ ने शुभकामनायें देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।
