राइट टाउन चौराहा अब राष्ट्रकवि डाॅं. मैथिलीशरण गुप्त के नाम से जाना जायेगा, सदन से स्वीकृति प्राप्त
नगर निगम अध्यक्ष के द्वारा दो चैराहों के नामकरण प्रथम आर.टी.ओ. आॅफिस के पीछे स्थित मानस बिहार काॅलोनी के मुख्य चैक का नामकरण मानस चैक, लमती एवं राईट टाउन चैराहे का नामकरण राष्ट्रकवि डाॅं. मैथिलीशरण गुप्त के नाम से जाना जायेगा
नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज ने कहा कि साहित्यकारों एवं महान विभूतियों के नाम पर सार्वजनिक स्थलों का नामकरण नई पीढ़ी को उनके आदर्शों एवं योगदान से परिचित कराने का सशक्त माध्यम है। जिसको दृष्टिगत रखते हुए राष्ट्र कवि प्रतिमा स्थल राईट टाउन चैराहे का नामकरण राष्ट्र कवि डाॅं. मैथिलीशरण गुप्त (कनकने) के नाम से एवं आर.टी.ओ. आॅफिस के पीछे मानस बिहार काॅलोनी के मुख्य चैक का नामकरण मानस चैक-लमती किये जाने हेतु सदन बैठक की पूर्व प्रत्याशा में स्वीकृति प्रदान की गई।
उपरोक्त दोनों प्रस्ताव मेयर-इन-काउंसिंह की बैठक दिनांक 3 जुलाई 2026 में पारित किया जा चुका है। इस निर्णय का साहित्यप्रेमियों, सामाजिक संगठनों एवं नगरवासियों द्वारा निगमाध्यक्ष रिकुंज विज के प्रति आभार व्यक्त करते हुये धन्यवाद ज्ञापित किया।
