कांवरिया बंधुओं के लिए सुगम एवं सुव्यवस्थित बने मार्ग:विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी

0
Spread the love

कैंट विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी ने निरीक्षण के दौरान दिए निर्देश

आगामी कावड़ यात्रा एवं संस्कार कावड़ यात्रा को दृष्टिगत रखते हुए कैंट विधायक श्री अशोक ईश्वरदास रोहाणी ने जल शोधन संयंत्र, रांझी से गोकुलपुर सतपुला तक के मार्ग का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने अमृत योजना 2.0 के अंतर्गत चल रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मार्ग को शीघ्र ही सुगम, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाया जाए, ताकि कांवड़िया बंधुओं को यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मार्ग पर आवश्यक मरम्मत एवं सुधार कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किए जाएं, जिससे श्रद्धालु निर्बाध एवं सुरक्षित रूप से अपनी यात्रा संपन्न कर सकें।इस अवसर पर एमआईसी सदस्य एवं पार्षद दामोदर सोनी, मंडल अध्यक्ष पुष्पराज सिंह सेंगर, पार्षद अनुराग दहिया, पार्षद निशांत झरिया, हेमराज सराठे तथा सुधीर बेन (बंटी रजक) सहित अन्य कार्यकर्ता एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *