डॉ. एस.के. प्यासी को अधिष्ठाता कृषि अभियांत्रिकी संकाय का सौंपा गया प्रभार

0
Spread the love

जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर के कुलपति डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा की अनुशंसा पर डॉ. सुशील कुमार प्यासी को अधिष्ठाता एवं अधिष्ठाता कृषि अभियांत्रिकी संकाय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डॉ. प्यासी ने कार्यभार ग्रहण कर अपनी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में महाविद्यालय के विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर में सुधार, अनुशासन एवं किसान उपयोगी अनुसंधान कार्य को रखा है। आपका प्रबंध प्रमंडल सदस्य, प्रशासनिक परिषद के सदस्य के रूप में कार्य का अनुभव इस महाविद्यालय को नई ऊंचाईयों तक ले जाने में सहायक होगा। आप इसी महाविद्यालय में छात्र भी रहे हैं, आप गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से कृषि अभियांत्रिकी में पीएचडी गोल्ड मेडलिस्ट हैं। आपके देश-विदेश की पत्रिकाओं में उच्च स्तरीय अनुसंधान पेपर प्रकाशित हो चुके हैं। आपने 15 एम.टेक. और 7 पीएचडी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया है। आपके प्राप्त मार्गदर्शन से विद्यार्थियों को सर्वोत्तम पीएचडी थीसिस अवॉर्ड, यंग वैज्ञानिक अवॉर्ड एवं उत्कृष्ट रिसर्च पेपर अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है। आपके विदेशी छात्र को पीएचडी रिसर्च के लिए नाइजेरिया में सम्मानित किया जा चुका है। देश में इंजीनियरिंग की सर्वोच्च संस्था इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स, कोलकाता ने आपको मृदा एवं जल अभियांत्रिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग डिवीजन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अधिकारियों एवं कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय के प्राध्यापक, वैज्ञानिक, कर्मचारी सहित अन्य ने बधाई प्रेषित की है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *