भुसावल-कटनी-भुसावल एक्सप्रेस ट्रेन एक ट्रिप के लिए निरस्त
मध्य रेल के भुसावल मण्डल में भादली-जलगांव रेलखण्ड पर पाँचवी रेललाइन कनेक्शन के लिए प्री-एनआई एवं नॉनइंटरलॉकिंग कार्य के चलते कुछ रेलगाड़ियाँ प्रभावित रहेगी। इस कार्य के दौरान पश्चिम मध्य रेल से संचालित गाड़ी संख्या 19013/19014 भुसावल-कटनी-भुसावल एक्सप्रेस ट्रेन को एक-एक ट्रिप के लिए निरस्त करने का निर्णय लिया गया है।
निरस्त रेलगाड़ियों की जानकारी इस प्रकार है :-
1) गाड़ी संख्या 19013 भुसावल-कटनी एक्सप्रेस ट्रेन अपने प्रारम्भिक स्टेशन भुसावल से 12 अगस्त 2026 को निरस्त रहेगी।2) गाड़ी संख्या 19014 कटनी-भुसावल एक्सप्रेस ट्रेन अपने प्रारम्भिक स्टेशन कटनी से 14 अगस्त 2026 को निरस्त रहेगी। यात्रीगण कृपया असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस/139 रेल मदद से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें
