बीएसी जनशिक्षकों को दो माह से वेतन का भुगतान नहीं,गुजारा हुआ मुश्किल

0
Spread the love

विगत दो महिने बीत चुके हैं और अब तीसरा महिना शुरु हो चुका है लेकिन जिले में अभी तक जनशिक्षकों को वेतन नहीं मिला है।नियमानुसार अचानक कर्मचारियों की वेतन का भुगतान बंद नहीं किया जा सकता है। यदि नया पोर्टल लांच किया जाना था तो पुराना पोर्टल तब तक बंद नहीं किया जाता जब तक की नये पोर्टल की सारी प्रक्रियाऐं सिस्टमेटिक न हो जाती।

बताया जा रहा है कि राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल एवं केन्द्र सरकार द्वारा पुराना डिजीगोव साफ्टवेयर /पोर्टल को बंद करके नया साफ्टवेयर/पोर्टल एस. एन. ए. स्पर्श साफ्टवेयर/पोर्टल शुरू किया जा रहा है।विदित होवे कि लगभग सभी जनशिक्षकों के लोन की ईएमआई वेतन से जाती है जिसमें पेनाल्टी लग गई है और कर्मचारी की सिविल भी खराब हो गयी है। महिने के सारे खर्चे वेतन पर टिके होते हैं क्योंकि शासकीय कर्मचारी शासकीय सेवा के अलावा कोई दूसरा काम नहीं करता जिससे अतिरिक्त आय हो। अतःपोर्टल की आड़ लेकर अप्रत्यक्ष रुप से जबलपुर जिले के जनशिक्षकों एवं बीएसी की 2 माह की वेतन न होना सर्वथा अनुचित एवं अवैधानिक है जिसमे सभी जनशिक्षक एवं बीएसी बिना वेतन के लगातार काम कर रहे हैं। सरकार एवं विभाग द्वारा जिन कार्यों के जनशिक्षकों को नियुक्त किया गया है उसके अलावा एक ही समय में अनेक कार्य लिए जा रहे हैं।वर्तमान में जनशिक्षकों से नामांकन एवं ठहराव व अकादमिक मानीटरिंग के अलावा एमडीएम मानीटरिंग, साक्षरता मानीटरिंग, पाठ्यपुस्तक वितरण, जनशिक्षा केन्द्र में शिक्षकों का प्रशिक्षण शैक्षिक संवाद, शालाओं की मेपिंग अपडेशन की समीक्षा, ट्रांजेक्शन लास समीक्षा,एमडीएम अंतर्गत शालाओं की दैनिक समीक्षा एवं रसोइया से संबंधित कार्य, बच्चों से संबंधित जानकारी और शिक्षा विभाग व शासन की अनेक योजनाओं के क्रियान्वयन में सहयोग एवं डयूटी लिया जा रहा है। और जनशिक्षकों को कई तरह से जबावदेह बनाया जाकर कार्यवाही भी की जा रही है पर समय पर वेतन प्राप्त नहीं होता।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *