प्रह्लाद जोशी बने देश के नए शिक्षा मंत्री

0
Spread the love

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मिली जिम्मेदारी; संभालेंगे मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार

राष्ट्रपति ने पीएम की सलाह पर धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को उनके मौजूदा विभागों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपने के निर्देश दिए हैं। अब प्रह्लाद जोशी अपने वर्तमान मंत्रालयों की जिम्मेदारियों के साथ-साथ शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार भी संभालेंगे।

मैं कर्तव्य, विनम्रता और पूरी निष्ठा के साथ इस जिम्मेदारी को स्वीकार करता हूं: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद देर रात दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए प्रह्लाद जोशी ने कहा कि उन्हें अभी-अभी जानकारी मिली है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। मैं कर्तव्य, विनम्रता और पूरी निष्ठा के साथ इस जिम्मेदारी को स्वीकार करता हूं तथा इसके लिए प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करता हूं।

वहीं इस्तीफे पर देर रात गृह मंत्री अमित शाह की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधान के इस्तीफे के पत्र को शेयर कर लिखा, ‘भाजपा के कार्यकर्ताओं के लिए पद से कहीं अधिक महत्वपूर्ण देश, हमारी युवा पीढ़ी और विद्यार्थी हैं। आज केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का अपने पद से इस्तीफा इसी को दर्शाता है। अमित शाह ने आगे कहा मोदी सरकार देश के युवाओं की भावनाओं का सम्मान करती है और पेपर लीक के विरुद्ध आवश्यक सुधारों के लिए कटिबद्ध है। पेपर लीक के दोषियों को कठोर दंड मिले, इसके लिए पीएम मोदी द्वारा लिए गए निर्णय सराहनीय हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *