पीएम.श्री केन्द्रीय विद्यालय, ओ.एफ.के. में विशेषज्ञ व्याख्यान का सफल आयोजन

0
Spread the love

पीएम.श्री केन्द्रीय विद्यालय आयुध निर्माणी खमरिया, जबलपुर में अमित श्रीवास्तव, प्राचार्य की अध्यक्षता में पी.एम.श्री ग्रीन स्कूल कार्यक्रम के तहत एक्सपर्ट टॉक का सफल आयोजन संपन्न हुआ।

विशेषज्ञ व्याख्यान के प्रथम सत्र में डॉ. बी.एस. द्विवेदी, वैज्ञानिक, जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर ने स्कूल के विद्यार्थियों को पॉवर प्वांइट प्रदर्शन के माध्यम से स्कूल को हराभरा रखने के लिए मृदा एवं पोषक तत्व प्रबंधन पर प्रकाश डाला। इसी कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में डॉ. सोमनाथ सर्वदे, वैज्ञानिक, जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर ने विद्यार्थियों को नर्सरी प्रबंधन एवं उसके टिकाऊ विकास हेतु महत्वपूर्ण विषयों की विधिवत जानकारी प्रदान की।

सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन श्रीमति प्रीती मुद्गल, प्रभारी कार्यक्रम ने किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमति पूनम मंडोबरा का विशेष योगदान रहा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *