अटल बिहारी वाजपेयी कृषि महाविद्यालय, खुरई के भूमिपूजन कार्यक्रम का सफल आयोजन

0
Spread the love

131 करोड़ रूपये की लागत से हुआ कृषि कॉलेज, खुरई का शिलान्यास

जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर के अंतर्गत स्थापित होने वाले मध्यप्रदेश शासन के किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग द्वारा वित्तपोषित अटल बिहारी वाजपेयी कृषि महाविद्यालय, खुरई के नवीन परिसर के भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन माननीय श्री भूपेन्द्र सिंह जी (पूर्व मंत्री एवं विधायक, खुरई) के मुख्य आतिथ्य तथा डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा, माननीय कुलपति, जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधिवत धार्मिक अनुष्ठान के साथ भूमिपूजन द्वारा किया गया। अपने उ‌द्बोधन में विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने महाविद्यालय की स्थापना को क्षेत्र में कृषि शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार एवं कृषक कल्याण को नई दिशा प्रदान करने वाला एक ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह संस्थान गुणवत्तापूर्ण कृषि शिक्षा, अनुसंधान एवं कृषि विस्तार गतिविधियों के माध्यम से किसानों तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. अश्वनी कुमार जैन, डॉ. टी. आर. शर्मा (संचालक, विस्तार सेवाएँ), डॉ. के. एस. यादव (प्रधान वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केन्द्र, सागर), डॉ. ए. के. त्रिपाठी (प्रधान वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केन्द्र, देवरी), डॉ. रश्मि पाण्डेय (अधिष्ठाता, उद्यानिकी महाविद्यालय, रहली), डॉ. आई. एम. खान (पूर्व अधिष्ठाता, कृषि महाविद्यालय, खुरई), डॉ. एम. पी. दुबे (पूर्व अधिष्ठाता, कृषि महाविद्यालय, खुरई), इंजी. एस. एस. ठाकुर (कार्यपालन यंत्री), श्री प्रशांत कुमार त्रिपाठी (क्षेत्रीय प्रबंधक, नेशनल प्रोजेक्ट्स कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NPCC)), डॉ. एस. आर. एस. रघुवंशी (अधिष्ठाता, अटल बिहारी वाजपेयी कृषि महाविद्यालय, खुरई), डॉ. अजय सिंह लोधी (सहायक प्राध्यापक, कृषि महाविद्यालय, खुरई), डॉ. ओ. पी. एस. रघुवंशी, श्री जे. डी. शर्मा (प्रभारी, अनुविभागीय अधिकारी, कृषि), श्री राजू चौहान (वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी) सहित विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय के अनेक अधिकारी, शिक्षकगण, कर्मचारी, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएँ तथा कृषकगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन सुव्यवस्थित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंत में डॉ. एस. आर. एस. रघुवंशी, अधिष्ठाता, अटल बिहारी वाजपेयी कृषि महाविद्यालय, खुरई द्वारा सभी अतिथियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनसमुदाय के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *