राज्यसभा सांसद श्री विवेक कृष्ण तन्खा ने कराया द्रष्टिबाधित दिव्यांग बच्चों के नेत्रों का परिक्षण

0
Spread the love

डॉ. श्रॉफ चेरीटेबल आई हॉस्पिटल दिल्ली के डॉक्टर ने किया आँखों का चेकअप

आज दृष्टिबाधित उच्च्तर विद्यायल जबलपुर के लगभग 50 दिव्यांग बच्चों के आंखों का परीक्षण डॉक्टर श्रॉफ चेरिटेबल आई हॉस्पिटल दिल्ली से आये डॉक्टर रक्षित अग्रवाल और उनके सहयोगियों द्वारा किया गया।राज कृष्ण तन्खा फाउंडेशन के संस्थापक श्री विवेक तन्खा जी द्वारा मिशन दृष्टि के अंतर्गत नेत्रहीन कन्या शाला की 11 छात्राओं और शासकीय दृष्टिबाधित उच्च्तर विद्यालय के 50 नेत्रहीन दिव्यांग छात्रों का उनके स्कूल जाकर नेत्रों का परीक्षण डॉक्टर रक्षित अग्रवाल द्वारा किया गया। डॉक्टर रक्षित अग्रवाल ने बताया कि आधुनिक चिकित्सा पद्धति के कारण बहुत से बच्चों की द्रष्टि में सुधार संभव हो गया है क्योंकि श्रॉफ हॉस्पिटल में अब बच्चों की आँखों के इलाज हेतु आधुनिक मशीनों का उपयोग किया जाता है। आज के परीक्षण के उपरांत 11 दृष्टिहीन बच्चों का चयन आगामी जांचे और इलाज़ हेतु किया गया है। इन बच्चों को शीघ्र ही श्री विवेक तन्खा जी के सहयोग से डॉक्टर श्रॉफ चेरिटेबल आई हॉस्पिटल दिल्ली इलाज़ हेतु भेजा जाएगा। श्री शिव शंकर कपूर, बलदीप मैनी और अनिल मिश्रा के प्रयासों से एवं सामाजिक न्याय विभाग के जॉइंट डायरेक्टर श्री आशीष दीक्षित जी के सहयोग से आज द्रष्टिबाधित बच्चों का चेकअप किया गया। शिविर का आयोजन राज कृष्ण तन्खा फाउंडेशन, डॉक्टर श्रॉफ चेरिटेबल आई हॉस्पिटल दिल्ली और सामाजिक न्याय विभाग के जॉइंट डायरेक्टर श्री आशीष दीक्षित जी के प्रयासों से लगाया गया। शिविर का संचालन बलदीप मैनी और अनिल मिश्रा जी द्वारा किया गया। आगामी होली के उपलक्ष्य में द्रष्टिबाधित बच्चों को चाकलेट के पैकेट भी श्री बलदीप मैनी द्वारा भेंट किये गये। डॉ रक्षित अग्रवाल का स्वागत संस्था के प्राचार्य द्वारा किया गया। इस अवसर पर एयर कमोडर श्री एच.एस. मैनी एवं श्री गुरनाम सिंह पाल के साथ दृष्टिबाधित उच्च्तर विद्यालय के प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ का सहयोग रहा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *