एकतरफा जुनून बना जानलेवा

0
Spread the love

कंदराखेड़ा में युवती पर चाकू से हमला, बचाने आए युवक पर भी वार

जबलपुर जिले के पनागर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कंदराखेड़ा में एकतरफा प्रेम के जुनून ने हिंसक रूप ले लिया। गांव की 20 वर्षीय युवती पर एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया। युवती को बचाने पहुंचे पड़ोसी युवक को भी आरोपी ने नहीं छोड़ा और उस पर भी धारदार हथियार से वार कर दिया। घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को घेरकर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान सूर्या ठाकुर के रूप में हुई है, जो गांव की ही एक युवती से एकतरफा प्रेम करता था। शुक्रवार को जब युवती खेत पर काम के लिए जा रही थी, तभी रास्ते में आरोपी ने उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी। युवती के विरोध करने पर आरोपी ने आपा खो दिया और चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवती के दोनों हाथों में गंभीर चोटें आईं।युवती की चीख-पुकार सुनकर पास में रहने वाला युवक विशाल कोल मौके पर पहुंचा और बीच-बचाव की कोशिश की। इस दौरान आरोपी ने उस पर भी चाकू से वार कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन ग्रामीणों ने एकजुट होकर उसे पकड़ लिया।घटना की सूचना मिलते ही पनागर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल युवती और विशाल कोल परिजनों के साथ थाने पहुंचे, जहां उनकी शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। दोनों घायलों का उपचार कराया जा रहा है।पहले भी कर चुका था उत्पीड़नपीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी पूर्व में भी कई बार उसके साथ छेड़छाड़ कर चुका था। कुछ दिन पहले इस संबंध में थाने में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन आरोपी फरार हो गया था। इसके बावजूद उसका उत्पीड़न जारी रहा।पनागर थाने में पदस्थ अधिकारी प्रियंका मेहरा ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed