गौ रक्षा हेतु 7 सूत्रीय मांगों को लेकर नगर निगम कमिश्नर को सौंपा गया ज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद महाकोशल प्रांत के गौ रक्षा विभाग के नेतृत्व में आज जबलपुर में रानी दुर्गावती जिला, नर्मदा जिला एवं आयुध जिला के कार्यकर्ताओं द्वारा नगर निगम कमिश्नर को गौवंश संरक्षण से संबंधित 7 सूत्रीय मांगों का विस्तृत ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में गौवंश की दयनीय स्थिति, बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं, घायल गौवंश के उपचार में लापरवाही तथा गोशालाओं की अव्यवस्था पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई।मुख्य 7 सूत्रीय मांगें निम्नलिखित हैं:माँ नर्मदा साई सेवा समिति के कार्यों में अनियमितता की जांच कर उसका अनुबंध तत्काल प्रभाव से समाप्त किया जाए।घायल एवं असहाय गौवंश के लिए 24 घंटे निशुल्क वाहन संचालन सुनिश्चित किया जाए।शासन की आचार्य विद्यासागर योजना को प्रभावी रूप से लागू कर पात्र गौपालकों को सीधी आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।सड़कों पर विचरण कर रहे गौवंश को सुरक्षित गोशालाओं/कांजी हाउस में व्यवस्थित रूप से स्थानांतरित किया जाए।

घायल गौवंश के त्वरित उपचार हेतु समुचित चिकित्सा व्यवस्था एवं चिकित्सकीय दल की नियमित निगरानी की जाए।गौ संरक्षण से संबंधित शिकायतों के लिए संचालित टोल-फ्री नंबर को अधिक प्रभावी, सक्रिय एवं जवाबदेह बनाया जाए।नगर निगम एवं संबंधित विभागों द्वारा गौशालाओं की नियमित मॉनिटरिंग हेतु एक स्थायी समिति गठित की जाए।प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही ठोस एवं प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन चरणबद्ध आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
इस अवसर पर प्रमुख रूप सेसंजय तिवारी, पंकज श्रीवात्री, सुमित सिंह ठाकुर, राकेश सिंह, नवीन सिंह राजपूत, अजय चौरसिया, विशाल नामदेव, कुमार राठौड़, अमित जाट, अरविंद सोंधिया, अनुप पटेल एवं कोमल सिंह लोधी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
