राइटटाउन में जुए की फड़ पर पुलिस का छापा, 14 जुआरी गिरफ्तार

0
Spread the love

शहर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लार्डगंज थाना पुलिस ने राइट टाउन क्षेत्र में दबिश देकर ताश के पत्तों पर दांव लगा रहे 14 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 24 हजार रुपये से अधिक की नकदी और ताश की गड्डी बरामद की है। थाना प्रभारी नवल सिंह आर्य ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने राइट टाउन स्थित एक खंडहर के पास योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर दबिश दी। कार्रवाई इतनी सटीक रही कि मौके पर मौजूद जुआरियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। दबिश के दौरान मची अफरा-तफरी के बीच पुलिस ने 14 आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में सौरभ कोरी, मनीष रंगारे, सज्जू बेन, ब्रजेश वंशकार, सचिन जैन, शुभम साहू, धर्मेन्द्र कोरी, मधुर जैन, राहुल जैन, करण साहू, रोहित कोरी, पंकज जैन, अभिषेक जैन और आकाश सोनी शामिल हैं। पुलिस ने फड़ और आरोपियों की जामा तलाशी के दौरान कुल 24,420 रुपये नकद और ताश के पत्ते जब्त किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि शहर में अवैध जुआ-सट्टा गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *