पूर्व विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस मानव सेवा का संकल्प एवं स्वास्थ्य शिविर का दूसरा दिन

0
Spread the love

आज पूर्व विधानसभा क्षेत्र में जनकल्याण की भावना से प्रेरित कांग्रेस मानव सेवा का संकल्प एवं स्वास्थ्य शिविर का दूसरा दिन सोमवार सिंधी धर्मशाला गोपाल होटल में प्रातः 10ः00 बजे से प्रारंभ हुआ जो शाम 5ः00 बजे तक जारी रहा, जिसमें जन समूह का ताता लगा रहा। दूसरे दिन में लगभग 1635 हितग्राहियों ने अपना परीक्षण कराया जिसमें 1047 हितग्राहियो का चश्मे के लिए पंजीयन किया गया। 126 हितग्राहियों के मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए पंजीयन किये गये। लगभग 440 हितग्राहियों को दवाईयों का वितरण किया गया। शिविर में मानव सेवा के संकल्प के साथ आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में गरीब, असहाय एवं वंचित वर्ग के हितग्राहियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। शिविर में आए अनेक नागरिकों ने भावुक होकर अपनी पीड़ा व्यक्त की कि वर्तमान महँगाई के दौर में निजी चिकित्सकों की फीस एवं जाँच व्यय वहन कर पाना उनके लिए अत्यंत कठिन हो गया है। जनसेवा के इस पुनीत कार्य की क्षेत्रवासियों ने पूर्व केबिनेट मंत्री, विधायक लखन घनघोरिया की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

स्वास्थ्य शिविर में मुन्ना बेन, उमेश लोधी, रवि सैलानी, संजू भोजक, विनोद दाहिया, दीपू ठाकुर, गोपजबरानी, प्रजापति, बबलू वंशकार, राजेश ठाकुर, अनूप श्रीवास्तव, अरविंद पटेल, कुन्दन प्रजापति, दुर्गा रजक, मोना शर्मा, अरविंद पटेल, आशा खरे, दुर्गा रजक, ज्योति मेहतो, विजिता गावंडे, प्रेमा बाई, रीता झा आदि कांग्रेस कार्यक्रर्ता उपस्थित थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *