केंद्रीय बजट 2026 पर प्रबुद्ध जन संवाद कार्यक्रम कल
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री अजय टम्टा का आगमन कल
भारतीय जनता पार्टी द्वारा केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री अजय टम्टा, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में केंद्रीय बजट 2026 पर प्रबुद्धजन संवाद का आयोजन कल रविवार 8 फरवरी को दोपहर 1 बजे भाजपा कार्यालय रानीताल में किया गया है।
जिला मीडिया प्रभारी श्रीकान्त साहू के अनुसार, जिला भाजपा अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने बताया केंद्रीय बजट 2026 के तारतम्य में आयोजित कार्यक्रमों के क्रम में प्रबुद्धजन संवाद, पत्रकारवार्ता और सोशल मीडिया एवं डिजिटल इन्फेलुएंसर्स बैठक का आयोजन रविवार 8 फरवरी को किया गया है, इन कार्यक्रमों में संवाद हेतु केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री अजय टम्टा का जबलपुर आगमन हो रहा है।भाजपा जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने बताया केंद्रीय मंत्री श्री टम्टा का कल रविवार 8 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे वायुमार्ग से होगा।श्री टम्टा कल दोपहर 1:30 बजे भाजपा कार्यालय रानीताल में प्रबुद्ध जन संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे इसके उपरांत दोपहर 2:30 बजे सोशल मीडिया एवं डिजिटल इन्फेलुएंसर्स बैठकको सम्बोधित करेंगे।
