प्रशिक्षण वक्ता कार्यशाला की व्यवस्था बैठक सम्पन्न

0
Spread the love

कार्यशाला हेतु जबलपुर महानगर कार्यकर्ताओ की जिम्मेदारी तय

जबलपुर जिला मीडिया प्रभारी श्रीकान्त साहू ने बताया कि , आज संभागीय भाजपा कार्यालय रानीताल में आयोजित पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत संभाग स्तरीय विषय वक्ता कार्यशाला में जबलपुर के कार्यकर्ताओ की जिम्मेदारी तय करते हुए व्यवस्था बैठक का आयोजन प्रदेश महामंत्री एवं जबलपुर संभाग प्रभारी राहुल कोठारी, प्रदेश प्रशिक्षण सह प्रभारी अभय प्रताप सिंह, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज जोशी, संभागीय प्रशिक्षण प्रभारी विनोद गोंटिया, भाजपा जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, ग्रामीण अध्यक्ष राजकुमार पटेल, विधायक अशोक रोहाणी, महापौर जगतबहादुर सिंह अन्नू, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज की उपस्थिति में जबलपुर महानगर के कार्यकर्ताओ की बैठक भाजपा कार्यालय रानीताल में आयोजित की गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी ने कहा जबलपुर महानगर के लिए गौरव का पल है क्योंकि जबलपुर में चार संभाग के 19 जिलों के प्रमुख कार्यकर्त्ताओ का आगमन हो रहा है और उनके स्वागत और अगवानी की जिम्मेदारी के साथ साथ कार्यशाला को व्यवस्थित संपन्न कराने का दायित्व हमें मिला है इसीलिए आने वाले किसी भी अतिथि या कार्यकर्त्ता को किसी तरह की असुविधा न हो इसका प्रयास हमें करना है।

बैठक में जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देते हुए उनके कार्य को बताया। इस अवसर पर पंकज दुबे, रंजीत पटेल के साथ जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं मातृ शक्ति उपस्थित थी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *