सियासी अखाड़ा बना नेहरू स्टेडियम

0
Spread the love

महापौर बोले – हाईकोर्ट ने रोक लगा रखी,चौकसे ने कहा – ईंट से ईंट बजा देंगे

इन दिनों इंदौर का नेहरू स्टेडियम सियासी अखाड़े में बदल गया और इसे लेकर जमकर दांव-पेंच लग रहे… एक तरफ राहुल गांधी के 12 सितम्बर हो आयोजित होने वाले छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर दिल्ली की टीम कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर उतारू है तो इंदौर के कांग्रेसी अब तक आयोजन स्थल ही तय नहीं करवा सके और तीन दिन से निगम के चक्कर नेहरू स्टेडियम के लिए काट रहे… उधर, महापौर पुष्यमित्र भार्गव का कहना है कि इंदौर हाईकोर्ट ने नेहरू स्टेडियम को खेल गतिविधियों के अलावा अन्य के लिए देने पर रोक लगा रखी है… यही कारण है कि कांग्रेस को कार्यक्रम के लिए स्टेडियम की अनुमति मिलने में अड़चन आ रही… दूसरी तरफ शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने परमिशन में देरी को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांदी युवाओं और जेन-जी के हीरो हैं और भाजपा को राहुल जी के युवाओं से संवाद करने से फोबिया हो गया… यही कारण है कि वह अनुमति रोकने की कोशिश में लगी है… चौकसे ने कहा कि कांग्रेस को अधिकारियों की ओर से अब तक इस तरह की कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई… अगर प्रशासन आधिकारिक तौर पर कोर्ट की रोक का हवाला देता है तो कांग्रेस भी कोर्ट जाएगी… अगर राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए अनुमति नहीं दी जाती है तो कांग्रेस ईंट से ईंट बजा देगी… अब देखना है कि राहुल की दिल्ली टीम को इंदौरी तैयारियों के लिए कब तक इंतजार करना होगा और छात्रों की गूंज कहां पर गूंजती है..?

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *