कक्षा पांचवी,आठवीं वार्षिक परीक्षा अंतर्गत गणित विषय का पेपर हुआ संपन्न

0
Spread the love

राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशअनुसार जिले में कक्षा 5वीं और 8वीं की वार्षिक परीक्षा सुचारू रूप से 63 जन शिक्षा केंद्र अंतर्गत 315 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जा रही हैं। जिले के 2485 शासकीय एवं मान्यता प्राप्त अशासकीय विद्यालयों के साथ डाईस कोड प्राप्त मदरसों में अध्यनरत कक्षा पांचवी के 34128 तथा कक्षा आठवीं के 31005 विद्यार्थी अर्थात कुल 65133 विद्यार्थी परीक्षा में सहभागिता कर रहे हैं।

आज दिनांक 21 फरवरी 2026 को परीक्षा के द्वितीय दिवस दोनों कक्षाओं में गणित विषय का पेपर शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ. जिला शिक्षा केंद्र से डीपीसी योगेश शर्मा, एपीसी राजेश तिवारी,बीएसी अजय रजक ने शासकीय माध्यमिक शाला गोरखपुर, श्री गुरु गोविंद सिंह खालसा पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल पोलीपाथर, शासकीय माध्यमिक शाला तिलहरी, पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सालीवाड़ा,परीक्षा केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया.सभी परीक्षा केंद्रों में केंद्राध्यक्ष, सहायक केंद्राध्यक्ष, पर्यवेक्षक सभी अपने निर्धारित दायित्व निर्वहन कर रहे हैं. परीक्षा दिवस को ही जनशिक्षा केंद्रों से परीक्षा केंद्र तक प्रश्न पत्रों का वितरण किया जा है. परीक्षा के सफल आयोजन हेतु जिला शिक्षा केंद्र समस्त स्टाफ द्वारा, जनशिक्षा केंद्र प्रभारी, बीआरसी, बीएसी, जनशिक्षकों के द्वारा सतत मॉनिटरिंग की गई. दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम के प्रावधान अनुसार नि:शक्त विद्यार्थियों को अतिरिक्त समय और लेखक की सुविधा प्रदान की गई।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed