जबलपुर में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, शहडोल तक पहुंची पुलिस की कड़ी

0
Spread the love

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष बिछिया अजयपुरी गोस्वामी के भाई नीरज गोस्वामी को पुलिस ने धनवंतरी नगर क्षेत्र से पिस्टल और मैगजीन के साथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान आरोपी के पास से अवैध पिस्टल बरामद की गई, जिसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसे यह पिस्टल शहडोल में रहने वाले एक युवक ने उपलब्ध कराई थी। इस जानकारी के बाद पुलिस तुरंत अलर्ट हुई और एक टीम शहडोल रवाना की गई। पुलिस ने हथियार सप्लाई करने वाले युवक को भी हिरासत में लेकर जबलपुर लाया है। संजीवनी नगर थाना प्रभारी बी.डी. द्विवेदी ने बताया कि दो दिन पहले सूचना मिली थी कि धनवंतरी नगर में एक युवक पिस्टल लेकर घूम रहा है। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपना नाम बिछिया निवासी नीरज पुरी गोस्वामी बताया।

सप्लायर तक नहीं पहुंच पा रही पुलिस-

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी पिस्टल कहां से लाता था और अब तक कितने लोगों को हथियार सप्लाई कर चुका है। गौरतलब है कि पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाकर अवैध हथियार रखने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। शहर के आधा दर्जन थानों में चाकू और पिस्टल के साथ आरोपियों को पकड़ा गया है, लेकिन बड़े हथियार सप्लायरों तक पुलिस की पहुंच अब भी चुनौती बनी हुई है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *