आशा से भरा और देश की सशक्त वित्तीय समृद्धि की आधारशिला रखने वाला बजट: सांसद

0
Spread the love

जबलपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद आशीष दुबे ने आज केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत भारत के केंद्रीय बजट को देश के सुनहरे भविष्य का महत्वपूर्ण दस्तावेज बताया है।उन्होंने कहा कि आज बजट में जो घोषणाएं की गई हैं वह भारत के स्वर्णिम भविष्य की महत्वपूर्ण आधारशिला है। सांसद श्री दुबे ने कहा कि सात हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनाए जाने सहित बायोफार्मा सेक्टर के लिए 10000 करोड़ का प्रावधान और हमारे प्राचीन आयुर्वेद पर जोर देने के लिए विशेष कदम इस बजट में उठाए गए हैं,इसके साथ-साथ शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत करने के लिए भी वित्त मंत्री ने महत्वपूर्ण प्रावधान बजट में किए हैं।सांसद श्री दुबे ने कहा कि बजट में आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देने और विकास के रास्ते पर चलने के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई है जो पूरी तरह आत्मनिर्भर भारत बनाने में सरकार की इच्छा शक्ति को दर्शाती हैं। उन्होंने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ-साथ एमएसएमई को समर्थन और कैंसर की दवाओं को सस्ता करना बजट की महत्वपूर्ण विशेषता है। बजट में आर्थिक विकास को बढ़ावा देने रोजगार सृजन, कृषि उत्पादकता को बढ़ाने पर जोर दिया गया है जिससे समाज के हर वर्ग को लाभ प्राप्त होगा। संसद आशीष दुबे ने कहा कि बायो फार्मा सेक्टर के लिए 10000 करोड़ का बजट प्रावधान बहुत महत्वपूर्ण है। सांसद श्री दुबे ने आगे कहा कि किसानों के साथ-साथ युवाओं और महिलाओं तथा वृद्ध जनों के लिए भी बजट में बेहतर प्रावधान किए गए हैं।बजट में विकसित भारत और भारत की सांस्कृतिक विरासत को संजोकर कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ते हुए काम करने की संकल्पना स्पष्ट रूप से नजर आती है। उन्होंने कहा कि बजट में पर्यटन गलियारे बनाए जाने की बात कही गई है जो यह बताती है कि यह बजट विकसित भारत के रोड मैप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।उन्होंने कहा कि पर्यटन के साथ-साथ भारत को मेडिकल टूरिज्म का हब बनाने के लिए विशेष प्रावधान बजट में किए गए हैं जिससे देश को महत्वपूर्ण विदेशी मुद्रा भी प्राप्त होगी।उन्होंने कहा कि आज प्रस्तुत बजट आशा से भरा और देश की वित्तीय समृद्धि की महत्वपूर्ण नींव रखने वाला बजट है, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, रेल, पर्यटन विकास, और इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना जैसे सभी कदमों का समावेश है। यह बजट रोजगार सृजन और देश को सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।सांसद आशीष दुबे ने आगे कहा कि आज प्रस्तुत बजट दूरदर्शी सोच पर आधारित है, जिसमें इंफ्रास्ट्रक्चर, रोजगार सृजन, आत्मनिर्भर भारत और तकनीकी सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी गई है।बजट में छोटे शहरों पर विशेष फोकस है जिससे हमारे मध्यप्रदेश को सीधा लाभ मिलेगा और युवाओं के लिए नए अवसर सृजित होंगे।रेलवे के लिए बजट में घोषित हाई स्पीड कॉरिडोर का महत्वपूर्ण लाभ जबलपुर संसदीय क्षेत्र को भी मिलने की आशा जताते हुए सांसद श्री दुबे ने कहा कि प्रस्तावित कई कॉरिडोर्स के मार्ग जबलपुर से होकर गुजरेंगे जिससे जबलपुर को भी फायदा होगा।सांसद श्री दुबे ने कहा कि अखिल भारतीय परिपेक्ष्य में बजट में किए गए एमएसएमई सेक्टर, स्वास्थ्य सेवाओं, ग्रीन एनर्जी, सेमीकंडक्टर मिशन और बायो-फार्मा सेक्टर के लिए किए गए प्रावधान देश की अर्थव्यवस्था को दीर्घकालिक मजबूती देंगे। उन्होंने इसे सुधारवादी और विकासोन्मुखी बजट बताते हुए कहा किमाननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्रीय वित्तमंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी द्वारा प्रस्तुत आज का बजट आत्मनिर्भरता, समावेशी विकास और आर्थिक अनुशासन का संतुलित उदाहरण है। लगभग 7 प्रतिशत की निरंतर आर्थिक वृद्धि दर वैश्विक परिस्थितियों में भारत की आर्थिक ताकत को दर्शाती है,यह बजट उस ताकत को और बढ़ाने का काम करेगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *