केंद्रीय आम बजट का सीधा प्रसारण भाजपा कार्यालय सहित 18 मंडलो में कल
देश का आम बजट 2026 को केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण कल रविवार 1 फरवरी को संसद में पेश करेंगी।
भाजपा के श्रीकान्त साहूजिला मीडिया प्रभारी ने बताया कि,कल रविवार को प्रातः 10 बजे से भारतीय जनता पार्टी जबलपुर महानगर द्वारा केंद्रीय बजट का सीधा प्रसारण रानीताल स्थित भाजपा कार्यालय सहित महानगर के सभी 18 मंडलो में किया जायेगा, बजट को क्षेत्रीय जनों के साथ जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता देखेंगे।भाजपा जिला अध्यक्ष ने सभी से उपस्थित होकर बजट का सीधा प्रसारण देखने की अपील की है।
