जनेकृविवि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु कर्मचारी हुये सम्मानित

0
Spread the love

जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यअतिथि कुलपति डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा ने विश्वविद्यालय के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया और उन्हें भविष्य में भी जनेकृविवि में लगन और निष्ठा के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारी हुये सम्मानित – जनेकृविवि के अंतर्गत विभिन्न / इकाईयों में कार्यरत अधिकारी / कर्मचारियों को वर्ष 2025 में अपने दायित्वों का निर्वहन उत्कृष्टतापूर्ण करने के संबंध में विश्वविद्यालय द्वारा गठित समिति की अनुशंसा एवं प्रशासनिक परिषद की 176वीं बैठक में पद क्रमांक 3 के अनुमोदनानुसार प्रोत्साहन स्वरूप स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये – इस दौरान प्रक्षेत्र विस्तार अधिकारी-श्री जे.पी. यादव, प्रयोगशाला तकनीशियन-श्रीमति संगीता ठाकुर, सहायक श्रेणी -3- श्री अरूण कुमार अवधी, इलेक्ट्रीशियन श्री सूर्यांश रघुवंशी, भृत्य – श्री प्रीतम सिंह ठाकुर, माली – श्री शिवनाथ पटेल, विनियमित श्रमिक- श्री लखन लाल यादव सहित 7 कर्मचारियों को कुलपति डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रोत्साहन स्वरूप स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

मेरे दस्तावेज़/प्रो न्यूज़/बद्री हल्दकार /2026

कृपया मेल देखें

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *