जनेकृविवि की देश में सोयाबीन, गेहूं के सृजनक के रूप में महती भूमिका – कुलपति डॉ. पी.के. मिश्रा
जनेकृविवि में गणतंत्र दिवस की रही धूम, कुलपति ने किया ध्वजारोहण,उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु छात्र-छात्राएं हुये सम्मानित
जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर मुख्यालय के जवाहर स्टेडियम में “गणतंत्रता अमर रहे गणतंत्र का सम्मान करें” के जयघोष के साथ, समारोह के मुख्यअतिथि कुलपति डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा ने ध्वजारोहण किया, साथ ही सामूहिक राष्ट्रगान किया गया। इस दौरान कुलपति डॉ. पीके मिश्रा ने सभी को 77वें गणतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुये, अपने उद्बोधन में कहा कि जनेकृविवि अपने स्थापना काल से ही कृषि एवं कृषकों के हित में सतत् रूप से कार्य करते हुये, शिक्षा, अनुसंधान और विस्तार के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं देता आ रहा है। देश में सोयाबीन फसल को स्थापित करने में, प्रदेश में गेहूं के रिकॉर्ड उत्पादन में, मध्यभारत में हरित कांति के सृजनक के रूप में प्रतिष्ठित मध्यप्रदेश को लगातार 6 बार खाद्यान्न उत्पादन और दलहन के क्षेत्र में शीर्ष स्थान प्राप्त करने हेतु इस विश्वविद्यालय की सकारात्मक भूमिका रही है। कृषि प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। कुलपति डॉ. पी.के. मिश्रा ने कहा कि कृषि की उन्नत तकनीक की बदौलत आज देश के खाद्यान्न भंडार भरपूर हैं. शासन की कृषक उपयोगी एवं अन्य संस्थाओं के समन्वय के साथ विश्वविद्यालय द्वारा मध्यप्रदेश किसानों की पैदावार और आय में वृद्धि करने के लिये भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। आपने विश्वविद्यालय की उपलब्बियों और विद्यार्थियों के हितार्थ किये जाने वाले कार्य एवं शासन द्वारा विभिन्न परियोजनाओं संबंधी महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर भी प्रकाश डाला।समारोह के दौरान एनसीसी और एनएसएस के छात्र-छात्राओं को भी उत्कृष्ट कार्यों हेतु सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन छात्रा दीवाली समृद्धि एवं आभार प्रदर्शन अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. अमित शर्मा द्वारा किया गया।गणतंत्र दिवस समारोह के पावन अवसर पर विश्वविद्यालय प्रमंडल सदस्य श्री राजेश गुप्ता, डॉ. आदित्य मिश्रा, डॉ. ब्रजेश अरजरिया, अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉ. धीरेन्द्र खरे, अधिष्ठाता अधिष्ठाता उद्यानिकी संकाय डॉ. स्वाती बारचे, संचालक अनुसंधान सेवाएं डॉ. जी. के. कौतू, संचालक विस्तार सेवाएं डॉ. टी. आर. शर्मा, संचालक शिक्षण डॉ. अभिषेक शुक्ला, संचालक प्रक्षेत्र डॉ. विजय यादव, कुलसचिव डॉ. ए.के. जैन, उपकुलसचिव डॉ. संजीव गर्ग, अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय, जबलपुर डॉ. जयंत भट्ट, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. अमित शर्मा, तकनीकी अधिकारी इंजी. एस. के. जैन, सुरक्षा अधिकारी डॉ. वाय.एम. शर्मा, सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी डॉ. बी.एस. द्विवेदी सहित विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त प्राध्यापक, कर्मचारी और विश्वविद्यालय के विभागाध्यक्ष, अधिकारी, वैज्ञानिक, प्राध्यापक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं और कृषि नगर के निवासी उपस्थित रहे।
