महुआ उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए सांसद राहुल सिंह ने की पहल, स्वसहायता समूह की महिलाओं से किया संवाद

0
Spread the love

दमोह सांसद राहुल सिंह ने जबेरा स्थित मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन में स्व-सहायता समूह की महिलाओं के साथ एक संवाद कार्यक्रम में भाग लिया. कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर महुआ से बनने वाले उत्पादों को बढ़ावा देना और महिलाओं को सशक्त बनाना था. संवाद कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुरू हुई.उत्पादों का निरीक्षण: सांसद ने महिलाओं द्वारा निर्मित महुआ बिस्कुट, लड्डू और अन्य उत्पादों की निर्माण विधि को समझा और उनके व्यंजनों को चखा व सराहा. उन्होंने बताया कि एक साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा छिंदवाड़ा की महिलाओं के महुआ उत्पादों के बारे में बात करने के बाद उन्हें अपने लोकसभा क्षेत्र (बक्सवाहा, जबेरा, मडियादो) में भी इस नवाचार को शुरू करने का विचार आया था. जबेरा विधानसभा के दुर्गा स्व-सहायता समूह ने इस चुनौती को स्वीकार किया. इस अवसर पर दुर्गा समूह की अध्यक्ष योगिता गोड़ ने कुकीज निर्माण इकाई कैसे संचालित कर रहें इसके बारे में बताया ओर माननीय सांसद जी से सहयोग की बात कहीं औऱ बताया की आपसे बात करके समूह सदस्यों का आत्मविश्वास बढ़ गया है इस अवसर पर रानी दुर्गावती सी एल एफ की अध्यक्ष क्रांति लोधी दीदी कैफे की संचालिका सविता रेकवार, कृष्णा रेकवार ने भी संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया सांसद ने मशीनों से तैयार किए जा रहे उत्पादों का परीक्षण किया, उन्हें खरीदा और सभी से ‘वोकल फॉर लोकल’ पहल को अपनाने का आग्रह किया. सांसद जी ने जिला परियोजना प्रबंधक शैलेन्द्र श्रीवास्तव क़ो निर्देशित किया कुकीज का मार्केट लिंकेज कराये औऱ सोशल मीडिया में प्रचार प्रसार भी किया जाय जिससे आमजनमानस तक उत्पाद की पहुंच हो सके जिला प्रबंधक़ अरविन्द चंदेल भी उपस्थित रहें कार्यक्रम का मंच संचालन आजीविका मिशन प्रबंधक धर्मेंद्र मिश्रा ने किया. इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि रूपेश सेन, मंडल अध्यक्ष बंटी दुबे, राजेश सिंघई, रानू नामदेव और नीरज जायसवाल , सुशील चौधरी जनपद पंचायत सीईओ डॉक्टर रामेश्वर पटेल डीपीएम शैलेंद्र श्रीवास्तव, अजय शुक्ला, हिरदेश सिंह ठाकुर,दीपक सोनी , अभिषेक कोष्ठी,दिनेश साहू सहित स्व-सहायता समूह महिलाओं की उपस्थिति रही

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *