दिशा संस्था ने देवजी नेत्रालय जबलपुर के सहयोग से लगाया नेत्र शिविर,25 मरीजों क़ो किया लाभान्वित

0
Spread the love

दिशा सामाजिक एवं विकास युवा मंडल के तत्वाधान मे देवजी नेत्रालय जबलपुर के सहयोग से एक दिवसीय नेत्र जाँच शिविर लगाया

शिविर का शुभारम्भ आजीविका मिशन जबेरा ब्लॉक प्रबंधक़ धर्मेन्द्र मिश्रा ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलन किया इस अवसर पर मिश्रा ने कहा कि बुजुर्गो की सेवा से बढकर कोई तीर्थ नही है कमजोर और असहाय लोगो के जीवन मे यदि हम उजाले की किरण ला सके तो हमारा जीवन सार्थक हो जायेगा जबलपुर से आए नेत्र चिकित्सक़ डॉ अमित देशपांडे जी ने संस्थान के बारे मे बताया की हमारे अस्पताल मे आपरेशन की आधुनिक उपकरणो के साथ पूरी सुविधा है जिसमे मरीजों क़ो कोई भी खर्च नहीं आता है और आँखों मे आपरेशन के बाद लेंस भी संस्थान की ओर से निशुल्क डाला जाता है दिशा संस्था के सचिव राजीवकांत गोस्वामी ने बताया की प्रत्येक माह की 2 तारीख क़ो आँखों की जाँच के लिए निशुल्क शिविर का आयोजन होटल लगुन पैलेस मे किया जायेगा जिसमे मरीजों की जाँच की जाएगी उन्हें केवल अपना आधार कार्ड साथ मे लाना होगा जिससे उनका पंजीयन किया जा सके शिविर मेआए मरीजों के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गई शिविर मे मालवीय जी का नेत्र परीक्षण मे विशेष सहयोग रहा नेत्र शिविर मे 25 मरीजों ने अपनी आँखों की जाँच कराई ओर 2 मरीजों के लिए आपरेशन हेतु जबलपुर की ओर रवाना किया गया जहाँ सकुशल डॉक्टरो की टीम के द्वारा उनका आपरेशन किया जायेगा सामाजिक कार्यकर्त्ता आदीश चौधरी ने पूर्ण विन्रमता के साथ सभी बुजुर्गो का पंजीयन किया शिविर मे होटल लगुन पैलेस के संचालक रमाकांत गोस्वामी , निवेदिता गोस्वामी दुर्गेश असाटी मेडम राजेश ने अपना अमूल्य योगदान दिया

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *