लेगिंग भेदभाव और हिंसा के विरुद्ध एक दिवसीय समूह सम्मेलन का हुआ आयोजन

0
Spread the love

जबेरा। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के सभागार में चेतना 4.0 जेंडर आधारित हिंसा के विरुद्ध राष्ट्रीय अभियान के तहत एक दिवसीय स्व सहायता समूहों का सम्मेलन आयोजित किया गया।

जिसमें विभिन्न ग्रामों से समूहों की महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान लोक अधिकार केंद्र की समता समन्वयक मीना ठाकुर ने महिलाओं से कहा कि समाज में जेंडर्स आधारित हिंसा के खिलाफ आवाज उठाएं जिससे समाज में समता और सौहार्द का वातावरण बन सके। ब्लॉक प्रबंधक धर्मेंद्र मिश्रा ने महिलाओं के हक और अधिकार की आवाज को बुलंद करते हुए कहा कि एक सभ्य समाज में लिंग भेद नहीं होना चाहिए इस अभियान को समूह के माध्यम से गांव-गांव तक ले जाना है जिससे समाज में भेदभाव ना हो सके। इस अवसर पर सहायक प्रबंधक अजय शुक्ला, दीपक सोनी, अभिषेक कोष्टा, दिनेश साहू, वंदना मेहरा, उषा शर्मा, सावित्री रैकवार, कृष्णा रैकवार की सक्रिय भागीदारी रही।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *