राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में मेजबान मध्य प्रदेश ने बास्केटबॉल और खो-खो में अपने मुकाबले जीते
69 वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता जारी
14 वर्ष बालक वर्ग बास्केटबॉल एवं 19 वर्ष बालक वर्ग खो-खो में मेजबान मध्य प्रदेश ने अपने मुकाबले जीते। 69वीं राष्ट्रीय शालेय कीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन जबलपुर में कलेक्टर राघवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में दिनांक 23 दिसंबर 2025 से 28 दिसंबर 2025 तक किया जा रहा है. इन प्रतियोगिताओं में खो-खो 19 वर्ष बालक- बालिका वर्ग एवं बास्केटबॉल 14 वर्ष बालक वर्ग का आयोजन किया जा रहा है. इसके सफल आयोजन का दायित्व संयुक्त संचालक लोक शिक्षण जबलपुर संभाग जबलपुर को सौंपा गया है. इस प्रतियोगिता में 34 राज्यों/यूनिट से लगभग 1010 बालक -बालिका, 206 ऑफिशियल्स इस प्रकार कुल 1216 प्रतिभागी सहभागिता कर रहे हैं . खो-खो 19 वर्ष बालक -बालिका वर्ग की प्रतियोगिताएं दिल्ली पब्लिक स्कूल मंडला रोड में एवं बास्केटबॉल 14 वर्ष बालक वर्ग की प्रतियोगिताएं दिल्ली पब्लिक स्कूल मंडला रोड एवं जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल एकता चौक बायपास रोड तिलहरी में संयुक्त रूप से आयोजित की जा रही है. इन प्रतियोगिताओं के लिए आवास व्यवस्था बालिका वर्ग के लिए पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विभाग बालिका छात्रावास नीमखेड़ा जबलपुर एवं बालक वर्ग के लिए आवास व्यवस्था कृष्णम् रिसोर्ट जबलपुर, वृंदावन होटल लाल हवेली जबलपुर,रॉयल आर्बिट बायपास रोड जबलपुर, दिल्ली पब्लिक स्कूल मंडला रोड जबलपुर में की गई है. खिलाड़ियों के आवागमन हेतु प्रत्येक राज्य यूनिट के लिये एक बस एवं शहर से ऑफिशियल के प्रतियोगिता स्थल तक जाने एवं वापस आने के लिए एक बस इस प्रकार कुल 35 बसों की व्यवस्था विभिन्न शासकीय,अशासकीय विद्यालयों से की गई है. उक्त राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिताओं को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में जिला प्रशासन,पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग,यातायात पुलिस, नगर पालिक निगम,जिला स्वास्थ्य सेवाएं, खाद्य विभाग,इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया द्वारा सहयोग प्रदान किया जा रहा है. प्रतियोगिताओं के दौरान संयुक्त संचालक लोक शिक्षण जबलपुर संभाग अरुण कुमार इंग्ले, जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी, स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया से ऑब्जर्वर डीके सिंह एवं सुमित भाटिया, संभागीय क्रीड़ा अधिकारी आशा सिसोदिया, सहायक संचालक आरके वधान,जिला क्रीड़ा अधिकारी मधुमिता हाजरा, अजय रजक, कृष्णकांत शर्मा, पीयूष तिवारी, दिनेश सिंह आदि उपस्थित रहे. खो-खो खेल संपन्न कराने में बासु कोरी,आकाश खत्री, शुभम काछी,आफरीन शेख तथा बास्केटबॉल खेल संपन्न कराने में अमित तिवारी, रमेश सिंह,रामाराव नागले, श्रीराम तिवारी आदि ऑफिशियल्स का महत्वपूर्ण योगदान रहा. खेली गई प्रतियोगिताओं के परिणाम निम्नानुसार रहे- मेजबान मध्य प्रदेश की टीम ने 14 वर्ष बालक वर्ग बास्केटबॉल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की टीम को हराकर अपना मुकाबला जीत लिया. इसी प्रकार मेजबान मध्य प्रदेश की टीम ने 19 वर्ष बालक वर्ग खो-खो प्रतियोगिता में उत्तराखंड की टीम को हराकर अपना मुकाबला जीत लिया।
