69वीं राष्ट्रीय शालेय खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन
खेल भावना से जीवन की चुनौतियों का सामना करने में होती है आसानी – मंत्री श्री राकेश सिंह
राष्ट्रीय शालेय खेलकूद प्रतियोगिता का दिनांक 23 दिसंबर 2025 से 28 दिसंबर 2025 तक किया जा रहा है। इन प्रतियोगिताओं में बास्केटबॉल 14 वर्ष बालक वर्ग,खो-खों 19 वर्ष बालक -बालिका वर्ग का आयोजन किया जा रहा है जिसका उद्घाटन कार्यक्रम आज दिनांक 23 दिसंबर 2025 को माननीय मंत्री राकेश सिंह जी के मुख्य आतिथ्य में डीपीएस स्कूल नीमखेड़ा जबलपुर में आयोजित किया गया . कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय सांसद आशीष दुबे जी, सांसद माननीया सुमित्रा वाल्मीकि जी, जिला पंचायत की अध्यक्ष माननीया आशा गोंटिया जी, माननीय विधायक सुशील तिवारी( इंदु ) जी एवं नगर निगम अध्यक्ष माननीय रिकुंज विज जी, भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन जी,भाजपा नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर जी,ओलंपिक संघ के महासचिव दिग्विजय सिंह जी, माध्यमिक शिक्षा मंडल के उपाध्यक्ष श्रीनिवास राव जी, एसजीएफआई से ऑब्जर्वर डीके सिंह जी एवं सुमित भाटिया जी उपस्थित रहे. कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती पूजन, दीप प्रज्वलन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ. साथ ही छात्र-छात्राओं द्वारा बैंड दल की मधुर ध्वनि के साथ मार्चपास्ट की प्रस्तुति प्रमुख रूप से आकर्षक रही. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय मंत्री राकेश सिंह जी ने कहा कि जीवन में खेलों का विशेष महत्व है खेलकूद से शरीर के साथ-साथ व्यक्तित्व का भी विकास होता है. यह हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ आत्मबल में भी वृद्धि करता है. खेलभावना जीवन में नया अनुभव,मन में एकाग्रता, अनुशासन लाने के साथ-साथ जीवन में चुनौतियों का सामना करने में सहायक होती है मंत्री माननीय राकेश सिंह जी ने सभी राज्यों/ यूनिट से आए हुए बच्चों को शुभकामनायें देते हुए कहा यह गर्व का विषय है कि राष्ट्रीय खेलों का आयोजन 2019 के बाद संस्कारधानी जबलपुर में पुनः हो रहा है संस्कारधानी में आपका स्वागत है उन्होंने आयोजन की तैयारियों की सराहना करते हुए कहा कि आज भारत विकसित राष्ट्र की ओर अग्रसर है इसमें हमारे देश के खिलाड़ियों का भी महत्वपूर्ण योगदान है. माननीय मंत्री जी ने कहा कि खेलों का उद्देश्य केवल मेडल या प्रमाण पत्र प्राप्त करना ही नहीं अपितु आप खेल भावना का परिचय देते हुए पूर्ण मनोयोग एवं इच्छाशक्ति के साथ सहभागिता कर अपने जीवन लक्ष्य को प्राप्त करें एवं लक्ष्य प्राप्ति तक निरंतर प्रयास करते रहें .इस राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में 34 राज्यों/यूनिट से से 1216 बालक -बालिका एवं ऑफिशियल सहभागिता कर रहे हैं . यह प्रतियोगिताएं डीपीएस स्कूल नीमखेड़ा एवं जीडी गोयनका स्कूल एकता मार्केट में आयोजित की जा रही है. उपरोक्त प्रतियोगिता के आयोजन हेतु कंट्रोल रूम की व्यवस्था, प्रतियोगिता स्थल व्यवस्था,बच्चों को लाने ले जाने हेतु परिवहन व्यवस्था, आवास व्यवस्था, भोजन व्यवस्था की गई हैं इस हेतु अधिकारी कर्मचारियों के दायित्व निर्धारण कर समितियाँ,दल गठित किये गए हैं. आवास व्यवस्था बालक बालिकाओं के लिये पृथक- पृथक,बालिका हेतु पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विभाग का बालिका छात्रावास नीमखेड़ा तथा बालक वर्ग के लिए आवास व्यवस्था कृष्णम रिसोर्ट, रॉयल आर्बिट बायपास रोड, वृंदावन होटल लाल हवेली, तथा दिल्ली पब्लिक स्कूल मंडला रोड में की गई है कार्यक्रम में संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संचानालय जबलपुर संभाग अरुण कुमार इंग्ले,जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी, जिला महामंत्री भाजपा पंकज दुबे, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष रूपा राव, नगर परिषद अध्यक्ष बरेला प्रतीक दुबे, मंडल अध्यक्ष अर्पित जैन एवं राहुल बारी जी,संभागीय क्रीड़ा अधिकारी आशा सिसोदिया, मधुमिता हाजरा, आरएस ठाकुर अजय रजक,कृष्णकांत शर्मा,संदीपा स्थापक, केके चौबे, अभय नायक, मनोज कासिव, पीयूष तिवारी सहित समस्त जनरल मैनेजर, अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित रहे।
