जनेकृविवि में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रघुराज किशोर तिवारी का हुआ भव्य स्वागत

0
Spread the love

कुलपति डॉ. पी.के. मिश्रा ने फूल माला पहनाकर दी बधाई

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रघुराज किशोर तिवारी का मंगलवार को जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर में आगमन हुआ।

इस दौरान प्राध्यापक/वैज्ञानिक परिषद, कृषि महाविद्यालय, जनेकृविवि जबलपुर द्वारा स्वामी विवेकानंद सभागार में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कुलपति डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा ने कार्यक्रम की अण्सक्षता। इस मौके पर प्राध्यापक, वैज्ञानिक और पदाधिकारियों द्वारा डॉ. रघुराज किशोर तिवारी को अभी हाल ही में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर रोली का टीका, गुलदस्ता एवं फूल माला, साल श्रीफल देकर स्वागत अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि कुलपति डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. तिवारी जनेकृविवि के पूर्व छात्र एवं कृषि कॉलेज रीवा के प्राध्यापक भी हैं, उन्हें विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन एवं राष्ट्रीय संगठन के रूप में कार्य करने की बड़ी जिम्मेदारी मिली है, जिन्हें शुभकामनाएं देते हैं, और डॉ. तिवारी जनेकृविवि ही नहीं बल्कि देशभर के शिक्षण संस्थानों की विभिन्न समस्याओं का निराकरण कर उन्हें नई ऊंचाईयों तक पहुंचाएंगे ऐसी आशा करते हैं।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रघुराज किशोर तिवारी ने भी उपस्थित जनों को संबोधित करते हुये कहा कि छात्र जीवन में हमेशा अनुशासित रहें, यही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का उद्येश्य हैं, आपने इस यात्रा के संबंध में कहा कि छात्र जीवनकाल से ही मैनें संगठन से जुड़ा और विभिन्न जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है. अध्यक्ष के रूप में भी पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी एवं सभी को साथ में लेकर कार्य करेंगे।संचालक शिक्षण एवं केन्द्रीय प्राध्यापक / वैज्ञानिक परिषद, जनेकृविवि, जबलपुर के महासचिव डॉ. अभिषेक शुक्ला ने भी डॉ. रघुराज किशोर तिवारी के अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बधाई दी और भविष्य में विश्वविद्यालय की विभिन्न समस्याओं के निराकरण करने हेतु अपनी बात रखी। अधिष्ठाता छात्र कल्याण एवं प्राध्यापक / वैज्ञानिक परिषद, कृषि महाविद्यालय, जबलपुर के अध्यक्ष डॉ. अमित शर्मा द्वारा स्वागत भाषण एवं प्राध्यापकों, वैज्ञानिकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर अपने विचार व्यक्त किये।कार्यक्रम का संचालन डॉ. अमित झा एवं आभार प्रदर्शन विभागाध्यक्ष डॉ. ब्रजेश कुमार दीक्षित द्वारा किया गया।इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रमंडल सदस्य डॉ. संजीव खरे, अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉ. धीरेन्द्र खरे, अधिष्ठाता अभियांत्रिकी संकाय डॉ. अतुल श्रीवास्तव, संचालक विस्तार सेवायें डॉ. टी.आर. शर्मा, संचालक प्रक्षेत्र डॉ. विजय यादव, अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय, जबलपुर डॉ. जयंत भट्ट, कुलसचिव डॉ. ए.के. जैन, उपलेखानियंत्रक डॉ. अजय खरे, डॉ. अल्पना सिंह, डॉ. कीर्ति तंतुवाय, सुरक्षा अधिकारी डॉ. वाय.एम. शर्मा सहित विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक, वैज्ञानिक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed