संत गाडगे महाराज की 59 वी पुण्य तिथि पर याद कर भारत रत्न की मांग की

0
Spread the love

संस्कारधानी के ए बी डी एम टीम के द्वारा गौरी घाट में नाविक घाट पर संत गाडगे महाराज के पुण्य तिथि पर कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बाबा के तेल चित्र पर फूल ,माला एवं दीपक जलाकर उनके भाव पूर्ण विचार और उनके द्वारा बताए रास्ते पर चलने की बात की गई इसके पश्चात उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी उपस्थित गड़मान वक्ताओं के द्वारा उनके व्यक्तित्व और कृतित्व प्रकाश डाला गया बाबा के बताए हुए आदर्श पर चलने की शपथ ली गई बाबा, जिन्हें हम स्वच्छता का जनक एवं शिक्षा का अग्रदूत कहते हैं जिन्होंने शिक्षा के प्रचार प्रसार से पूरे समाज में अज्ञानता को दूर करने के लिए अलख जगाई थी पूरे महाराष्ट्र में उन्हें देवदूत के नाम से जाना जाता है बाबा साहब ने संपूर्ण महाराष्ट्र के जिलो में बड़ी-बड़ी धर्मशाला, स्कूल, कॉलेज ,विश्वविद्याल में अमरावती यूनिवर्सिटी उनके नाम पर है बड़े-बड़े चिकित्सालय हैं उनके नाम पर महाराष्ट्र में चल रही है सरकार के द्वारा उनके सम्मान में डाक टिकट जारी किया गया ऐसे राष्ट्रीय संत के पुण्य तिथि पर सविनय श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया इस अवसर पर सभी जनों ने राष्ट्रीय समाज सुधारक संत को भारत रत्न देने की अनुरोध भारत सरकार से किया है कार्यक्रम के उपरांत दीप दान कर ,प्रसाद में फल वितरण किया तथा नर्मदा नदी के जल में आए विदेशी मेहमान पक्षियों को दाना ए बी डी म, जबलपुर के पदाधिकारी के द्वारा खिलाया गया। इस कार्यक्रम में रजक समाज के प्रतिनिधि के रूप में श्री आर डी रजक, केश लाल,भगत,संतोष, नारायण रजक,बलदेव पहलवान, छीर सागर,पंडित विवेक अवस्थी, एडवोकेट सुधीर शर्मा, पूर्व विधायक नन्हे लाल धुर्वे, सरमन रजक,महेश,अर्जुन,एसके भगोरिया,गोविंद ,रमेश मास्टर ,,विनोद रजक,जितेंद्र , राजा, दुर्गेश, गोलू ,विकास कनौजिया ,राकेश कनौजिया ,रवि, वृंदावन ,दीपक आदि ने कार्यक्रम सफल बनाने में योगदान दिया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *