सांसद खेल महोत्सव में स्थानीय युवाओं को खेलने के अवसर मिल रहे-सांसद आशीष

0
Spread the love

दो दिवसीय “सांसद खेल महोत्सव 2025” का आयोजन

सांसद आशीष दुबे ने पत्रकार वार्ता में बताया कि (जबलपुर संसदीय क्षेत्र)सांसद खेल महोत्सव माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की महत्वपूर्ण परिकल्पना का साकार रूप है। इस खेल महोत्सव से माननीय मोदी जी प्रत्यक्ष तौर पर जुड़े हुये हैं। इसका उद्देश्य देश के युवाओं को खेलों में भाग लेने के लिये प्रोत्साहित करना और फिट भारत के संकल्प को बढ़ावा देना है। सांसद खेल महोत्सव माननीय मोदी जी के फिट इंडिया मिशन का महत्वपूर्ण भाग है। जबलपुर में सांसद खेल महोत्सव 2025 का आयोजन जिला स्तर पर 23 दिसंबर से 25 दिसंबर 2025तक किया जा रहा है। विगत 2 माह में विकासखण्ड स्तर पर सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गतविभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा चुकी हैं। 23 दिसंबर 2025 को सांसद खेल महोत्सवके जिला स्तर पर कार्यक्रम का शुभारंभ रानीताल खेल परिसर में मध्य प्रदेश के माननीय खेल,युवा कल्याण एवं सहकारिता मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग जी के मुख्य आतिथ्य में प्रातः 10बजे होगा। शुभारंभ कार्यक्रम में खिलाडियों द्वारा मार्च पास्ट सहित विभिन्न सांस्कृतिक एवं खेल प्रदर्शनकार्यक्रम भी आयोजित किये जाएंगे और जिला स्तर पर खेल महोत्सव के प्रारंभ होने की विधिवत घोषणाहोगी। समापन कार्यक्रम 25 दिसंबर 2025 को दोपहर 2 बजे रानीताल खेल परिसर में मध्यप्रदेशके माननीय लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह जी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होगा। यहकार्यक्रम भी रानीताल खेल परिसर में ही है। समापन कार्यक्रम में खेल प्रदर्शन के साथ-साथ बैण्ड कीप्रस्तुति दी जायेगी एवं खिलाडियों को मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों द्वारा प्रमाण-पत्र एवं पदकवितरित किये जाएंगे।सांसद खेल महोत्सव 2025 के अंतर्गत सिहोरा, गांधीग्राम, बरगी, मंगेली, शहपुरा, कटंगी, पाटन, कुण्डम, बघराजी, मझौली क्षेत्रों में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा चुकी हैं जिनमें एथलेटिक्स, वॉलीवॉल, कबड्डी, कुश्ती, बैडमिंटन, फुटबॉल, क्रिकेट, खो-खो, रस्सा-कशी, हॉकी, बास्केटबॉल, वुशु योगा प्रदर्शन आदि शामिल हैं। जिला स्तर पर भी 23 से 25 दिसंबर 2025 तक विभिन्न खेल परिसरों में यह सभी प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेंगी।युवा शक्ति के इस उत्सव सांसद खेल महोत्सव के समापन कार्यक्रम में 25 दिसंबर को माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी वर्चुअल माध्यम से खिलाडियों को संबोधित करेंगे। ग्रामीण से लेकर संसदीयस्तर तक आयोजित होने वाले इस खेल महोत्सव में भाग लेने वाले खिलाडियों के मनोबल को प्रधानमंत्री जी का उद्बोधन नई ऊर्जा प्रदान करेगा। सांसद खेल महोत्सव का प्रमुख उद्देश्य खिलाडियों और युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के साथ-साथ छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को सामने लाना है। सांसद खेल महोत्सव माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी के खेल और युवाओं के विकास के विजन की महत्वपूर्ण अभिव्यक्ति है जिससे खिलाडियों के साथ-साथ आम नागरिकों और युवाओं में स्वास्थ्य के प्रति फिटनेस और टीम वर्क की भावना बढ़ती है वहीं क्षेत्रीय विकास और सामाजिक एकता को बढ़ावा मिलता है। सांसद खेल महोत्सव के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में खेल की संस्कृति मजबूत हो रही है वहीं स्थानीय युवाओं को खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के महत्वपूर्ण अवसर मिल रहे हैं। विजेताओं के साथ-साथ खेलों की विविधता के चलते युवा प्रतिभाओं को पुरस्कार मिलने से उनके आत्मविश्वास में वृद्धि होती है और खेल उत्सव में सांस्कृतिक आयोजन भी साथ में होते हैं जिससे खिलाडियों में उत्साह बढ़ता है और क्षेत्रीय एकता भी मजबूत होती है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *